रायपुर। BCCI की अंडर-19 टीम में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को जगह मिली है। प्रदेश के युवा क्रिकेटर आयुष सिंह ठाकुर का चयन अंडर-19 टीम में हुआ है। आयुष अंडर-19 टीम में शामिल होने वाले प्रदेश के दूसरे खिलाड़ी हैं।
जानकारी के अनुसार आयुष NCA में ट्रेनिंग के लिए कल बेंगलुरू रवाना होंगे। आयुष का अंडर-19 टीम में चयन की खबर से प्रदेश के खिलाडियों में उत्साह का माहौल है। NCA के ट्रायल में सेलेक्ट होने पर वे एशिया कप के लिए होने वाले टूर्नामेंट में खेल पाएंगे।
India Under-19 संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में 23 दिसंबर से होने वाले U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने 20 सदस्यीय टीम का चयन एशिया कप के लिए किया है, जिसके कप्तान यश ढुल्ल हैं।
दिखाएं सच का दर्पण