नगरीय निकाय के चुनाव में चल रहा जिला विभाजन का मुद्दा ..नेताम बोले वह खुद भी दंश झेल रहे है …भैयालाल को बताया आज का देवानंद…!

कोरिया जिले में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में दिग्गज नेता भी पहुच रहे है। रविवार को यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े संसदीय सचिव चंपा देवी पावले प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव पहुँचे। सभी ने बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा नगरपालिका में प्रचार कर चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगो से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि सभी जगह बीजेपी के पक्ष में माहौल है। कांग्रेस छोड़कर लोग भाजपा में आ रहे है। आरंग और राजिम में लोग भाजपा में शामिल हुए है। प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। वही राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोगो का कोई काम नही हो रहा है। कोरिया जिले का विभाजन कर सरकार ने अच्छा काम नही किया। बिना सहमति विभाजन कर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि वे आज भी जिला विभाजन के दंश को झेल रहे है। बलरामपुर जिला बनने के बाद हुए आंदोलन के चलते वे निपट गए। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े को मंच से देवानंद बताया और कहा कि भैयालाल आज के देवानंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *