बिलासपुर : शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने बलात्कार,पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी SECL में चपरासी के पद पर कार्यरत है। दोनों का तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था । आरोपी ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाने के लिए शपथ पत्र भी दिया था फिर बाद में वह शादी की बात से मुकर गया। घटना 2019 की है उस समय पीड़िता नाबालिक थी। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी
विशाल संग्राम पिता गंजो संग्राम 30 साल बसंत विहार कॉलोनी निवासी
तत्काल गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान थाना प्रभारी के अलावा उनि मनोज पटेल, प्र आर (महिला) सुनीता अजगल्ले, पेट्रोलिंग आरक्षक सरकंडा के साथ समस्त स्टाफ।