कांग्रेस नेता ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान,अपने जन्मदिन पर काटा तिरंगा रूपी केक…भाजपा ने राजद्रोह का केस करने की मांग की

कांग्रेस नेता ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान,अपने जन्मदिन पर काटा तिरंगा रूपी केक…भाजपा ने राजद्रोह का केस करने की मांग की cgdarpan.com

दुर्ग : पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता द्वारा अपने जन्मदिन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रूप में केक काटने का मामला सामने आया है। उक्त मामले की शिकायत भाजयुमों कार्यकर्ता रोशन सिंह ने एसपी से की है। रोशन सिंह ने शिकायत की है कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद व नेता जोहन सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के रूप मे बनाये गए केक को काटा गया जो कि हमारे देश के तिरंगे और प्रतीक चिन्ह का घोर अपमान है। रोशन सिंह के बाद अब भाजपा कैंप मंडल ने भी शिकायत की है और पूर्व पार्षद पर जाँच उचित कार्रवाई व राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।

लगाया आरोप कहा- कार्रवाई करने से बच रही पुलिस
रोशन का आरोप है कि कालीचरण ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी की तो उसके खिलाफ तुरंत FIR हो गई। यहां तिरंगा झंडे का अपमान पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता ने किया तो अब तक पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।

जांच के दिए गये आदेश-एएसपी

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मामले को जांच के लिए पुलिस को कहा गया है। जांच के बाद यदि सच्चाई सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपने बचाव में पूर्व पार्षद ने कहा- राष्ट्रीय ध्वज की तरह नहीं था केक

राष्ट्रीय ध्वज की तरह नहीं था केक भिलाई नगर निगम के वार्ड 19 के पूर्व कांग्रेस पार्षद व MIC मेंबर रहे जोहन लाल सिन्हा का कहना है कि जिस केक के बारे भाजपाई बात कर रहे हैं वह कहीं से भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का प्रतीक नहीं था। राष्ट्रीय ध्वज के बीच में जो अशोक चक्र होता है उसमें 24 तीलियां होती हैं। केक में 13 तीलियां हैं। इसी तरह केसरिया और हरा रंग डार्क न होकर लाइट रंग का है। वह केक राष्ट्रीय ध्वज का नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *