सत्या साहू,कोरबा : प्रेम प्रसंग और विवाद के चलते युवक ने अपने दोस्त ही की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों के बीच छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहाँ दीपेश शांडिल्य (18) पिता राजेश शांडिल्य निवासी मोतीसागर पारा 12वीं का छात्र था। उसका अपने साथ पढ़ने वाली किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच 8 जनवरी को शाम 4 बजे से दीपेश लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पूरी छानबीन कर मामले का खुलासा किया। बताया कि शनि ठाकुर और उसके साथी ने मिलकर दीपेश की हत्या की है। आरोपी शनि ने बताया कि उसका एक लड़की से अफेयर है। वो उसके साथ 8वीं तक पढ़ता भी था। आरोपी का कहना है कि लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दीपेश बीच में आ रहा था। वह भी उस लड़की से बात करने लगा था। इसलिए उसने दीपेश को फोन कर बुलाया और विवाद होने पर चाकू से उसके कमर और पीठ में वार किया और उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को झाड़ियों में छिपा दिया था।
दिखाएं सच का दर्पण