धान खरीदी को लेकर बयानबाजी : कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल, कहा – भाजपा ने गलत आदमी को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया

सतीश गुप्ता,कोरिया : प्रदेश में चल रही धान खरीदी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने धान खरीदी पंद्रह फरवरी तक बढ़ाये जाने की मांग की है । साथ ही यह भी कहा है कि धान खरीदी के लक्ष्य तक सरकार को खरीदी करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इकतीस जनवरी को दो हजार चार सौ चौरासी धान खरीदी केंद्रों में बूथ कार्यकर्ता जाएंगे । पूर्व सीएम रमन सिंह से लेकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय तक केंद्रों में जाएंगे। इधर मनेन्द्रगढ़ के कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने श्याम बिहारी जायसवाल के धान खरीदी को लेकर दिए बयान पर कहा है कि भाजपा ने गलत आदमी को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया। चावल मिल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाते तो ज्यादा बेहतर होता। श्याम बिहारी किसानों के बारे में क्या बात करेंगे कांग्रेस ने उनके गांव रतनपुर में धान खरीदी केंद्र खोला है। छतीसगढ़ में ऐतिहासिक धान खरीदी हो रही है । संवेदशील सीएम भूपेश बघेल से किसान खुश है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपना मजाक उड़वाते है चिठ्ठी लिखकर नाखून कटवाकर शहीदे भगत आजम बनना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *