Headlines

चरित्र शंका के विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, दो बच्चों के सर से उठा माँ का साया

Spread the love

 

उमेश सिन्हा,बालोद/गुरूर : चरित्र शंका के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। जिससे दो बच्चों के सर से माँ का साया उठ गया है। घटना गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोरिदकला की है। जहाँ आरोपी सुरेश ढीमर ने अपनी पत्नी की हत्या साड़ी के टुकड़े से गला घोंटकर कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की बीती रात 9:30 बजे करीब की है। जब पति सुरेश ढीमर पिता स्व. बोधीराम ढीमर उम्र 30 वर्ष पता ग्राम बोरिदकला व उनकी पत्नी तुलेश्वरी ढीमर पति सुरेश ढीमर उम्र 28 वर्ष के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। पत्नी अपने पति पर गैर महिला से संबंध होने का शक कर रही थी। इसी विवाद के चलते मारपीट भी हुई फिर आरोपी पति ने साड़ी के टुकड़े से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। उक्त मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जाँच में जुट गई और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त प्रकरण को सुलझाने एवं गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक बोनिफस इक्का, उप निरीक्षक अरुण साहू, आरक्षक लिखन साहू, आरक्षक गुणेश यदु, आरक्षक उमाशंकर जारके और आरक्षक विवेक सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Don`t copy text!