बालोद/गुरुर : भाजपा की लोकप्रिय नेत्री संध्या अजेंद्र साहू गौठानों का दौरा करेंगी। इस दौरान वें गौठानों की जमीनी हकीकत जनता को बताएंगी। श्रीमती साहू पहले ग्राम बोहारडीह , बोरतरा और तार्री के गौठान जाएंगी। संध्या अजेंद्र साहू ने सीजी दर्पण को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना गौठान योजना हैं। इसी योजना का उल्लेख कर मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ मॉडल की बात करते हैं। लेकिन इस योजना की जमीनी हकीकत क्या है ये किसी से छुपी नहीं हैं।
आज गौठान योजना पूरी तरह से फेल है। मैं इन आरोपों को तथ्य के साथ साबित करने और लाखों रूपये में बने गौठानों की जमीनी हकीकत जनता को दिखाऊंगी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी इस योजना का पोल खोलूंगी। यह आभियान प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी मधुसूदन यादव एवं जिला भाजपा अध्यक्ष माननीय कृष्णकांत पवार के नेतृत्व में चल रहा है।