Headlines

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गौठानों का निरीक्षण, खोला गौठान योजना का पोल, कहीं शेड उड़ चुके तो कहीं गौठान बना शराबियों का अड्डा, कई गौठान तो……

Spread the love

बालोद/गुरुर : भाजपा पूरे प्रदेश में “चलबो गौठान खोलबो पोल” आभियान चलाकर गौठानों का निरीक्षण कर रही हैं। गौठानों का निरीक्षण कर भाजपा गौठान योजना की जमीनी हकीकत से जनता को रूबरू करा रही हैं। भाजपा जिलाअध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर गुरुर मंडल की टीम ने भी इसी क्रम में गौठानों का निरीक्षण किया। रविवार को “चलबो गौठान खोलबो पोल” के गुरुर मंडल प्रभारी प्रीतम साहू के नेतृत्व में बोरतरा, तार्री, बोहारडीह और चिरचारी व कल सोमवार को बोहारा, डोटोपार, सनौद, पलारी, ओझागहन , तितुरगहन और कंवर के गौठान पहुंचें।

Advertisement
Advertisement

 

Advertisement

भाजपा नेताओं ने गौठानों की गड़बड़ी का वीडियो भी बनाया हैं। भाजपा नेत्री संध्या अजेंद्र साहू ने बताया कि जिस उद्देश्यों से गौठानों को बनाया गया था उसकी पूर्ति बिलकुल भी नहीं हो रही। यह योजना केवल और केवल भ्रष्टाचार करने के लिए बनाई गई हैं। भाजपा की टीम ने पूरे गौठानों की पोल खोल दी हैं।

लगभग हर गौठानों में ना गौमाता हैं ना उनके खाने के लिए व्यवस्था हैं ना ही पीने की। गौमाता सड़को और गांव – गली की चौक चौराहों पर हैं। पलारी के गौठान में गौमाता का पानी पीने का कोटना के टूटने के साथ लाड़ी भी उड़ गई हैं। ग्राम बोहारा को गौठान में गर्मी कम्पोस्ट खाद मिट्टी और रेती युक्त है। कई गौठानों में तो गोबर खरीदी ही नहीं हो रही। और कहीं हो भी रही तो भुगतान लंबित हैं। ग्राम ओझागहन के गौठान का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा हैं। कई गांव के गौठान शराबियों का अड्डा बना हुआ हैं।

 

 

Advertisement

विधायक के गांव के गौठान में सबसे ज्यादा गड़बड़ी
पूर्व विधायक व इस आभियान के प्रभारी प्रीतम साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान विधायक के गांव बोरतरा के गौठान में सबसे ज्यादा गड़बड़ी हैं। ना तो वहां गौमाता है ना चारा। पानी पीने के कोटना में कई दिनों से पानी भरा हुआ हैं। वृक्षारोपण भी नहीं हुआ है। शेड टूटा हुआ हैं। वर्मी कम्पोस्ट बनाने की टंकी में
शराब की खाली बोतल, डिस्पोजल और पानी पाऊंच मिला हैं। और ना ही बाड़ी योजना का काम हुआ हैं।

 

50 परिवारों का हो सकता था जीवनयापन
भाजपा के युवा नेता अजेंद्र साहू ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण भी खुश नहीं हैं। गौठान योजना पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका हैं। हमने “चलबो गौठान खोलबो पोल” आभियान के तहत गौठानो का निरीक्षण कर योजना की पोल खोल दी।
उन्होंने कहा कि गौठान योजना में लगी लाखों की राशि से
कई विकास कार्य हो जाते और गौठान ना बनाकर जमीन को गांव के लोगों को देने से कम से कम 50 परिवारों का जीवनयापन हो जाता। सिर्फ यह योजना गौ माता का नाम लेकर भ्रष्टाचार करने की योजना हैं। गौठान समिति के अध्यक्ष भी कांग्रेसी ही हैं। जबकि अध्यक्ष को एक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् चुना जाना चाहिए।

 

निरीक्षण में इनकी रही उपस्थिति

 

“चलबो गौठान खोलबो पोल” अभियान के मंडल प्रभारी व पूर्व विधायक प्रीतम साहू, गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, ईशाप्रकाश साहू, नरेश यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आदित्य पिपरे, त्रिलोकी साहू, पन्नालाल साहू, जिलापंचायत सदस्य सुशीला साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष डामेश्वरी साहू, जिला स्वच्छता अभियान संयोजक दुर्गानंद साहू, चिंता राम साहू नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत गुरुर, जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू, भाजयुमो महामंत्री व दूरसंचार विभाग सलाहकार सदस्य अजेंद्र साहू, प्रदीप साहू, ताम्रध्वज सिन्हा, राजेश दीवान, भुवन साहू,सांसद प्रतिनिधि मेहत्तर नेताम, टुकेश्वर पांडे, गुलाब सिन्हा, चंद्रिका साहू, नीता साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Don`t copy text!