Shoking! बाप रे बाप.. इतना सोना! सोने के खजाने की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती, देख इनकम टैक्स अधिकारियों के उड़े होश…

Shoking
Spread the love

Shoking! बाप रे बाप.. इतना सोना! सोने के खजाने की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती, देख इनकम टैक्स अधिकारियों के उड़े होश…

राजस्थान में आयकर विभाग को सोने का अब तक का सबसे बड़ा खजाना मिला है. यह खजाना उदयपुर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के पास मिला है. कारोबारी के करीब 2 दर्जन ठिकानों पर हुई छापामारी में आयकर विभाग को आधा क्विंटल सोना मिला है.

कारोबारी के ठिकानों पर चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन में पांच करोड़ की नगदी मिली है. आयकर विभाग ने इनमें से 45 किलो सोना और 4 करोड़ कैश जब्त कर लिया है. इस छापामारी में कारोबारी के पास कुल करीब 137 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली है.Shoking

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक टीकम सिंह राव के 23 ठिकानों पर छापामारी की गई थी. 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक चार दिन चला सर्च ऑपरेशन अब पूरा हो गया है. यह सर्च ऑपरेशन राव के उदयपुर सहित जयपुर, बांसवाड़ा, गुजरात और महाराष्ट्र के ठिकानों पर किया गया था. इस पूरी कार्रवाई में राव के ठिकानों से 50 किलो सोना, पांच करोड़ की नगदी और करीब 97 करोड़ रुपये से अधिक के नकद आय के दस्तावेज भी मिले हैं. उदयपुर में इस कार्रवाई को आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक जेएस राव के निर्देशन में पूरा किया गया.Shoking

Shoking

सर्च ऑपरेशन में ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारी शामिल रहे

आयकर विभाग के सूत्रों का दावा है कि कारोबारी के ठिकाने से जो सोना जब्त किया गया है वह राजस्थान में विभाग इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है. इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारी शामिल रहे. यह कार्रवाई राव के तीन घर, एक गोदाम और विभिन्न शहरों में स्थित कार्यालयों में की गई है. इनके अलावा राव के भाई के बांसवाड़ा स्थित तीन ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. राव का यह भाई वहां उसका कारोबार देखता है.Shoking

लॉकर्स में भरा था 28 किलो सोना और सोने की जूलरी

राव के पास आठ लॉकर्स मिले थे. इन लॉकर्स से 28 किलो सोना और सोने की जूलरी बरामद की गई है. शेष 22 किलो सोना और जूलरी उनके घर तथा अन्य ठिकानों से बरामद की गई है. वहीं नगदी घर और अन्य ठिकानों पर दबाई हुई थी. इस कंपनी के खिलाफ बिना बिल और बिल्टी के नकद में सामान ट्रांसपोर्ट करने की सूचना थी. इसलिए वहां छापामारी की गई है. अब आईटी विभाग की टीमें जब्त किए गए कागजातों को खंगालने में जुटी है.ShokingBudh Gochar: बुध ने बदली दिशा, चमकी 3 राशियों की किस्मत; बिजनेस, नौकरी, करियर और लव लाइफ पर होंगे ये असर!

Shoking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *