खुद को भी वोट नहीं दे पाएंगे क्षेत्र 14 का ये प्रत्याशी,अपने क्षेत्र को छोड़ दूसरे क्षेत्र में लड़ रहे चुनाव,जनता कह रही बाहरी प्रत्याशी

Spread the love

बालोद : बालोद जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में में प्रत्याशियों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला है। जहाँ भारतीय जनता पार्टी बालोद ने किसी को चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत नहीं किया।जिस कारण से भाजपा के दो प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह सोरी और तेजराज साहू मैदान पर है।
वही कांग्रेस से जितेन्द्र यादव भी प्रत्याशी है।

एक स्थानीय प्रत्याशी है शैलेंद्र सिंह सोरी जो क्षेत्र क्रमांक 14 अंतर्गत बालोदगहन के निवासी है जिनका पुरूर में प्रतिष्ठित व्यवसाय है । जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। जबकि दूसरी ओर तेजराम साहू है जो देवकोट निवासी है। वे ऐसे प्रत्याशी है जो ख़ुद को वोट नहीं दे पाएंगे। ऐसे में लोग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक के 14 अधिकांश गाँव के ग्रामीण उन्हें बाहरी प्रत्याशी कह रही है। समर्थन नहीं देने की बात हो रही ।

वहीं दूसरी ओर इसका फ़ायदा जिला पंचायत क्षेत्र 14 के स्थानीय प्रत्याशी व भाजपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र सिंह सोरी जिनका चुनाव चिह्न 2 उगता सूरज छाप को मिलता दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि अगर शैलेंद्र सोरी को वोट देकर जिताएँगे तो कोई भी काम के लिए क्षेत्र से बाहर जाना नहीं पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top