BREAKING : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ाया, हुआ गिरफ्तार…पूर्व महामंत्री भी सट्टा खिलाते हुआ था गिरफ्तार

BREAKING : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ाया, हुआ गिरफ्तार…पूर्व महामंत्री भी सट्टा खिलाते हुआ था गिरफ्तार cgdarpan.com

जावेद खान, कांकेर : जिले में चल रहे सट्टा के कारोबार में राजनीतिक दलों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं. डेढ़ माह पहले चारामा में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री को पुलिस ने सट्टा खिलाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस ने अंतागढ़ में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया है। इधर 2 महीने पहले ही कर्रेगांव से पकड़े गये सटोरियों ने पुलिस को बताया था कि वह अंतागढ़ एक कांग्रेसी नेता के लिए सट्टा पट्टी लिखने का काम करते थे।

BREAKING : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ाया, हुआ गिरफ्तार…पूर्व महामंत्री भी सट्टा खिलाते हुआ था गिरफ्तार cgdarpan.com

अंतागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीप सोलंकी उम्र 38 वर्ष पिता भारत सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 7 अंतागढ़ नया बस स्टैंड के पास सट्टा खिला रहा है। पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते दीप सोलंकी को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से 14 सट्टा पट्टी के अलावा ₹1740 नगद बरामद हुए. विदित हो कि दीप सोलंकी अंतागढ़ में 2015 से लेकर 2019 तक भाजपा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में भी वह पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। अंतागढ़ में सट्टा का पॉलिटिकल कनेक्शन भाजपा का ही नहीं कांग्रेस का भी है। 2 महीने पहले दुर्गुकोंडल पुलिस ने कर्रेगांव से सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. जिन्होंने पुलिस को बताया था कि वह अंतागढ़ के एक कांग्रेसी नेता के लिए सट्टा पट्टी लिखने का काम करता है। सटोरिए के उक्त बयान के बाद अंतागढ़ में कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई थी। अब भाजपा की किरकिरी हो रही है। इसके डेढ़ महीने पहले 17 अगस्त को भी चारामा पुलिस ने वहां के पूर्व मंडल महामंत्री शैलेंद्र चौहान को सट्टा खिलाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

दीप सोलंकी

इसे भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *