कवर्धा में हुए अत्याचार के खिलाफ युवा मोर्चा ने किया उग्र प्रदर्शन… मंत्री अकबर व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का दहन किया पुतला

putla dahan cgdarpan.com

जावेद खान, कांकेर/भानुप्रतापपुर : कवर्धा में हुए अत्याचार के खिलाफ युवा मोर्चा मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा युवा मोर्चा कांकेर जिला अध्यक्ष राजा पांडे के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष संकेत नाशीने व महामंत्री आकाश सोलंकी के संयुक्त नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहमद अकबर का पुतला दहन कर भानुप्रतापपुर मेन चौक में उग्र प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा पांडेय ने कहा सरकार के द्वारा विशेष समुदाय के ऊपर इस तरह के एक पक्षीय कार्यवाही उनकी नीति को प्रदर्शित करती है। जहाँ कवर्धा धारा 144 की आग में जल रहा है वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल उत्तर प्रदेश में जा कर अपने पद को बचाने में लगे हुए है। उत्तर प्रदेश में लोगो को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है। वहीं छतीसगढ़ का किसान युवा परेशान है छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश से जल्दी आकर छत्तीसगढ़ की हित मे फैसला करने को निवेदन करता है और कवर्धा की स्थिति को सामान्य करने के लिए न्यायिक जांच की मांग करता है।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला महामंत्री भाजपा बृजेश चौहान, मंडल अध्यक्ष भाजपा बुधनु राम पटेल,मंडल महामंत्री डिगेश खापर्डे,ज्वाला जैन,छत्रप्रताप दुग्गा, निखिल राठौर,अरविंद जैन,नरोत्तम चौहान,हेमप्रकाश शिवहरे,ललित गांधी,जगन्नाथ साहू, एवं युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी-राजीव श्रीवास,विशाल आहूजा,योगेश सोनवानी,अंशुल जोशी,रोशन मिश्रा, संदीप बुलचा ठाकुर,निम्मी शिवहरे,अभिषेक पांडेय, गणेश शाबले, युवा मोर्चा मंडल पदाधिकारी- खिलावन निषाद,सुनील पासवान, गौरव शर्मा, सुरेंद्र जैन,उकेश राना, मिलन साहू, बबला सरकार,जित्तू सचदेव,संदीप छाबड़ा,महेश तिवारी ,देवराज नाग,सहित अन्य कार्यकता उपस्तिथ थे । यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अंकुर शुक्ला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *