प्रवीण टाईगर,कवर्धा : कबीरधाम जिले में विगत दिनों झंडा मुद्दा काफी गरमाया हुआ था। जिसमें दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया था। इस घटना में मुख्य तौर से दुर्गेश देवांगन का नाम सामने आया था जिसके बाद से वह मामला गर्म होने के चलते वह फरार चल रहे थे। जिसमे पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.फरार चल रहे दुर्गेश देवांगन और उसके साथी प्रहलाद साहू को कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को झंडा विवाद में शामिल दुर्गेश देवांगन और प्रहलाद साहू घटना के बाद से फरार चल रहे थे। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। आज दुर्गेश देवांगन और प्रहलाद साहू को शदाणी दरबार चौक से सेजबहार थाना अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।
दिखाएं सच का दर्पण