JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस एग्जामिनेशन दो शिफ्ट में होगा संपन्न, IIT Kanpur ने परीक्षा तिथि एवं पाली की डिटेल की साझा
नई दिल्ली। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर की ओर से करवाया जायेगा। अब इस परीक्षा से जुड़ी तिथि एवं शिफ्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल आईआईटी कानपुर की ओर से साझा की गई है।
ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी।JEE Advanced
पेपर वाइज शिफ्ट एवं टाइमिंग की डिटेल
जेईई एडवांस पहली शिफ्ट की परीक्षा में पेपर 1 का आयोजन किया जायेगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 2:30 से लेकर सायं 5:30 तक रहेगी।JEE Advanced

जेईई एडवांस के लिए पात्रता
इस परीक्षा में वे छात्र छात्राएं भाग ले सकेंगे जो जेईई (मेन) 2025 परीक्षा में शीर्ष 2,50,000 रैंक हासिल करेंगे। जेईई मेन्स सत्र 1 की परीक्षा 22 से 31 जनवरी 2025 तक संपन्न करवाई जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर 2000 से पहले न हुआ हो। हालांकि एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में 5 वर्ष की छूट दी गई है। ध्यान रखें कि अभ्यर्थी जेईई एडवांस परीक्षा में केवल 2 बार ही भाग ले सकते हैं।

जेईई मेंस 2025
आपको बता दें कि जेईई मेंस एग्जाम के पहले सेशन के लिए 28 अक्टूबर से 22 नवंबर 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। इसके बाद 26 एवं 27 नवंबर को आवेदन में संशोधन का मौका दिया गया था। पहले सेशन की परीक्षा का आयोजन 22 से 31 जनवरी 2025 तक करवाया जायेगा। इसके बाद रिजल्ट की घोषणा 12 फरवरी 2025 को की जाएगी।
इस चरण का रिजल्ट जारी होने के बाद जेईई मेंस सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2025 माह में करवाया जायेगा। दोनों ही सेशन से टॉप 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस में भाग लेने के लिए पात्र रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।JEE AdvancedGovt Job 2024: राष्ट्रीय बीज निगम में निकली 188 पदों पर भर्ती, 8 दिसंबर तक करें आवेदन