OH MY GOD! घर में अकेली लड़की, बॉयफ्रेंड को बुलाया.. तभी आ गए पिता और फिर हुआ ये..

live-in Partner,
Spread the love

Love story : हनमकोंडा शहर के बाहरी इलाके में रहने वाली 17 साल की लड़की इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी. उसका प्रेम संबंध वारंगल के रहने वाले 17 साल के लड़के से था. दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और मौका मिलते ही मिलते-जुलते थे.पार्कों में घूमना, घंटों बातें करना, अपने प्यार को जीना-यह सब उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका था.

OH MY GOD घर में अकेली लड़की ने बुलाया प्रेमी
28 जनवरी को लड़की के घर पर कोई नहीं था. माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे, और लड़की घर में अकेली थी. उसने अपने प्रेमी को फोन किया और बताया कि वह अकेली है, अगर चाहे तो आ सकता है. लड़का खुशी-खुशी तुरंत उसके घर पहुंच गया. दोनों एक साथ समय बिताने लगे.

OH MY GOD अचानक पिता ने पकड़ लिया रंगे हाथ
जब दोनों एक ही कमरे में थे और दरवाजा बंद करने जा रहे थे, तभी लड़की का पिता अचानक घर आ पहुंचा. उसने अपनी बेटी को इस हाल में देखा तो गुस्से से आगबबूला हो गया. उसकी नजर जैसे ही लड़के पर पड़ी, वह आपा खो बैठा. गुस्से में आकर उसने लड़के की दौड़ाया।

OH MY GOD भागते लड़के का पीछा करता रहा पिता
गंभीर रूप से घायल लड़का किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागा, लेकिन लड़की का पिता उसके पीछे दौड़ पड़ा. इधर यह सब देखकर लड़की सदमे में आ गई. उसे डर और शर्मिंदगी महसूस होने लगी. वह सीधे घर के अंदर गई, दरवाजा बंद किया और खुद की जिंदगी समाप्त कर ली।

OH MY GOD पिता ने तोड़ा दरवाजा, लेकिन देर हो चुकी थी
कुछ देर बाद जब पिता वापस लौटा, तो उसने दरवाजा बंद पाया. उसने शोर मचाया, पड़ोसियों की मदद ली और किसी तरह दरवाजा तोड़ा. लेकिन अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए. उसकी बेटी फंदे से झूल रही थी. पिता फूट-फूटकर रोने लगा.

OH MY GOD पुलिस ने दर्ज किया मामला
स्थानीय लोगों ने घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है.

Prayagraj: 27 साल पहले पत्नी को गर्भवती कर बना था अघोरी, महाकुंभ में बीवी ने देखा तो कर दी ये डिमांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *