Internet पर प्यार कर बैठी 67 साल की दादी, ऑनलाइन लवर ने ऐंठे 4 करोड़, जब सामने आई सच्चाई तो उड़ गए होश

Internet
Spread the love

Internet
आजकल Internet और सोशल मीडिया ने हमारी जिंदगी को नया मोड़ दिया है. यहां तक कि रिश्तों की शुरुआत भी ऑनलाइन हो रही है, लेकिन इस डिजिटल युग में जहां हम किसी से भी आसानी से जुड़ सकते हैं, वहीं साथ में धोखाधड़ी और स्कैम का खतरा भी बढ़ गया है.

कई बार लोग अपने अकेलेपन या भावनात्मक जुड़ाव के चलते धोखेबाजों के झांसे में आ जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ मलेशिया की एक 67 वर्षीय महिला के साथ, जिसने ऑनलाइन प्यार में पड़कर अपनी सारी बचत गंवा दी.Internet

मलेशिया के बुकित अमन कमर्शियल क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर, कमिशनर डाटुक रामली मोहम्मद यूसुफ ने 17 दिसंबर को इस मामले का खुलासा किया. महिला, जो कि मलेशिया की निवासी है, ने अक्टूबर 2017 में एक अमेरिकी व्यवसायी से फेसबुक के जरिए संपर्क किया था. शख्स ने धीरे-धीरे महिला का विश्वास जीत लिया और दोनों के बीच ऑनलाइन रिश्ते की शुरुआत हुई.
Internet

Internet  ऑनलाइन लवर ने ऐंठे 4.4 करोड़

महिला ने उसे अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया और वह शख्स उसे बताता रहा कि वह मलेशिया आकर रहने वाला है. शुरू में, महिला ने उसे कुछ पैसों की मदद की, जो करीब 90 हजार रुपये थे. इसके बाद, उसने नए-नए बहानों से पैसे मांगने शुरू कर दिए और महिला ने उसे लगभग 4.4 करोड़ रुपये भेज दिए.

50 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए पैसे

महिला ने कुल 306 बार में 50 अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए. इस दौरान उसने अपने दोस्तों और परिवार से भी पैसे उधार लिए. हैरानी की बात यह रही कि महिला कभी अपने ऑनलाइन प्रेमी से मिली नहीं थी और न ही उसने वीडियो कॉल पर बात की थी. बावजूद इसके, महिला उस पर इतना भरोसा करती गई और उसने अपनी सारी जमा-पूंजी उस शख्स को भेज दी.

Internet  कैसे हुआ खुलासा?

7 साल बाद जब महिला ने इस मामले को अपने दोस्त से साझा किया, तो उसने उसे बताया कि वह एक स्कैम का शिकार हो चुकी है. इस घटना के बाद मलेशियन पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन रिश्तों में सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि लोग ऐसे रिश्तों में शामिल होते समय बेहद सावधान रहें और बिना ठीक से जाने-समझे किसी पर भरोसा न करें.Internet Cheap Houses: यहां महज 85 रुपए में बिक रहे हैं घर, बस माननी होगी ये शर्त

Internet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *