सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली फसल लगाएं, एक एकड़ से 5 लाख रु कमाएं, नवंबर में ऐसे करें तीखी सब्जी की खेती

Spread the love

बसे ज्यादा उत्पादन देने वाली फसल लगाएं, एक एकड़ से 5 लाख रु कमाएं, नवंबर में ऐसे करें तीखी सब्जी की खेती।

सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली फसल

आज हम एक ऐसी फसल की जानकारी लेंगे जो कि लंबे समय की फसल है।

एक बार लगाकर किसान चाहे तो 4 महीने या फिर 8 महीने तक कमाई कर सकते हैं। यह सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली फसलों में से एक मानी जाती है। जिसमें नवंबर के साथ-साथ मध्य दिसंबर तक भी किसान अगर इस सब्जी की खेती कर लेते हैं तो साल की सबसे ज्यादा मंडी भाव देखने को मिलेंगे। यह सही समय है तो अगर जमीन खाली है, किसी ऐसी सब्जी की तलाश में है जिससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो, तो चलिए जानते हैं एक एकड़ से 5 लाख कमाने के लिए सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली कौन सी फसल बेहतर है।

किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा आसानी से लोन, किसानों को मिल रहा 3 लाख तक का आसान लोन

एक एकड़ से 5 लाख रु कमाएं

दरअसल मिर्च की खेती की बात कर रहे हैं। मिर्च की खेती करने वाले किसानों को बढ़िया फायदा होता है। अच्छे से सही तरीके से अगर खेती करें तो 1 एकड़ से 4 से 5 लख रुपए की कमाई की जा सकती है। जिसमें अभी नवंबर से मध्य दिसंबर तक अगर किसान मिर्च की रोपाई कर लेते हैं तो अच्छा मंडी भाव मिलेगा। फरवरी में 65-70 रुपए तक मंडी भाव मिलता है। इसके बाद मार्च अप्रैल में भी बढ़िया कीमत मिलती है।

एक दो महीने ₹70 तक दाम रहता है। उसके बाद 4 से 5 महीने तक 15 ₹20 भाव रहता है। जिससे किसान शुरुआत में तो एक महीने में भी एक डेढ़ लाख की कमाई कर सकते हैं। उसके बाद तीन-चार लाख रुपए कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किस तरीके से मिर्च की खेती की जाए तो ज्यादा उत्पादन मिलेगा और अधिक कमाई होगी। क्योंकि खेती का तरीका सबसे ज्यादा मायने रखता है। बढ़िया तरीके से खेती करेंगे तभी बढ़िया उत्पादन मिलेगा और कमाई भी ज्यादा होगी।

नवंबर में ऐसे करें तीखी सब्जी की खेती

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार मिर्च की खेती के बारे में जानिए।

  • मिर्च की खेती आसान होती है। लेकिन रोग बीमारी कीट आदि का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इसमें रोग बीमारी एक पौधे से अनेक पौधे में फैलती है। इसलिए शुरुआत में ही एक पौधे में जब भी बीमारी दिखे आपको उसका रोकथाम करना है। जिससे नुकसान नहीं होगा।
  • अच्छा उत्पादन लेने के लिए खाद की सही मात्रा का इस्तेमाल करना है। लंबी अवधि की फसल है। इसलिए बेसल डोज बढ़िया देना है। बीच-बीच में भी खाद डालते रहना है। अगर उत्पादन कम होने लगे तो।
  • बुवाई के समय अगर चाहते हैं कि पाला न लगे फसल में तो क्रॉप कवर लगा सकते हैं। फरवरी में क्रॉप कवर निकाल दीजिएगा।
  • खेत तैयार करने के बाद बेसल डोज में खाद की बात कर तो 5-6 ट्रॉली गोबर की पुरानी खाद और 50-60 किलो डीएपी, 30 किलो यूरिया, 35 से 40 मेंरोटो पोटाश डालना है।
  • चार-चार फीट की दूरी में बेड बनाकर रोपाई करें। 25 से 30 माइक्रोन वाली प्लास्टिक मल्च का इस्तेमाल करें।
  • अगर सही तरीके से खेती करेंगे तो 1 एकड़ से ही ढाई सौ से 400 कुंटल उत्पादन मिल सकता है।

    PM Kisan योजना के लाभार्थियों की बनाई नई सूची, इस दिन जमा होगी 19वीं किस्त, देखें अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *