New Year 2025: अगले साल आएंगी हॉलीवुड की ये 7 सीक्वल, साउथ-बॉलीवुड के लिए खड़ी हुई मुश्किल!

New Year 2025: अगले साल आएंगी हॉलीवुड की ये 7 सीक्वल, साउथ-बॉलीवुड के लिए खड़ी हुई मुश्किल!
Spread the love

New Year 2025: अगले साल आएंगी हॉलीवुड की ये 7 सीक्वल, साउथ-बॉलीवुड के लिए खड़ी हुई मुश्किल!

मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग: फिल्म की खास बात ये है कि इसमें टॉम क्रूज हैं. इसके अलावा, मिशन इंपॉसिबल सीरीज की हर फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों कमाए हैं. फिल्म के पिछले पार्ट मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने इंडिया में 110.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. अब इसका अगला पार्ट इसी साल 23 मई को आने वाला है.


अवतार फायर एंड ऐश: एक दौर में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2009 में आई थी.साल 2022 में इस फिल्म का सेकेंड पार्ट अवतार द वे ऑफ वॉटर ने इंडिया में 391.4 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म का तीसरा पार्ट अवतार फायर एंड ऐश अब अगले साल 19 दिसंबर को आएगा.New Year 2025

थंडरबोल्ट्स: विंटर सोल्जर, ब्लैक विडो और रेड गार्डियन, नाम सुनकर कुछ याद आया? हां ये सभी मार्वल के सुपरहीरोज हैं. अब ये सब एक साथ मिलकर फिर से आ रहे हैं. फिल्म का नाम थंडरबोल्ट्स है और ये फिल्म अगले साल 2 मई को रिलीज होगी. मार्वल की पिछली फिल्मों ने इंडिया में क्या कमाल किया है ये तो आपको पता ही है. आयरनमैन से लेकर अवेंजर्स के सभी पार्ट, थॉर और कैप्टन अमेरिका की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही कहर बरपाया है. अवेंजर्स एंडगेम ने तो इंडिया में 370.05 करोड़ की कमाई की थी. अब थंडरबोल्ट्स में फिर से अवेंजर्स की टीम आ रही है, तो कमाल तो होगा ही.New Year 2025

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ: जुरासिक पार्क की फिल्में 90s में जब आईं तो इंडिया में थिएटर्स के बजाय डीवीडी और वीसीआर में खूब देखी गईं. अब इस सीरीज की अगल कड़ी 2 जुलाई को आने वाली है. तो बॉक्स ऑफिस पर बवाल तो होना ही है. इसके पिछले पार्ट ने इंडिया में 69.23 करोड़ रुपये कमाए थे. अब इस फिल्म का भी इंतजार दर्शकों के बीच है.

द फैंटास्टिक फोर: ये फिल्म भी अगले साल 25 जुलाई को रिलीज होगी. फैंटास्टिक फोर सीरीज की पहली फिल्म 2005 में आई थी. फिल्म के सारे किरदार भी मार्वल कॉमिक्स के जाने-माने कैरेक्टर हैं. वो भी उतने ही फेमस रहे हैं जितने कैप्टन अमेरिका और आयरनमैन. अब इस फिल्म की अगली सीरीज इंडिया में बवाल तो जरूर मचाएगी क्योंकि मार्वल फैंस की यहां कोई कमी नहीं है.

सुपरमैन: मार्वल के फेमस कैरेक्टर्स जितने अपने से लगते हैं फैंस को, उतने ही अपने डीसी के कैरेक्टर्स भी हैं. और जब बात सुपरमैन की हो तो ये फैंस के बीच ये खुमारी पागलपन की तरह दौड़ती है. 2013 में दुनिया को हेनरी केविल के तौर पर नया सुपरमैन मिला था. अब नया सुपरमैन दुनिया को बचाने 11 जुलाई को आने वाला है. इस बार ये किरदार डेविड कोरेंसवेट ने निभाया है. इस कैरेक्टर को भी इंडिया में खूब पसंद किया जाता है.New Year 2025

कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड: कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाने वाले क्रिस इवांस खूब पसंद किए गए. लेकिन अवेंजर्स एंडगेम के बाद कैप्टन अमेरिका ने अपनी जिम्मेदारी छोड़ दी और अब ये जिम्मेदारी फैल्कन के पास आ चुकी है. नई फिल्म में फैल्कन को एबॉमिशन से लड़ते देखा जाएगा. ऐसा भी हो सकता है कि इस फिल्म में हल्क की भी वापसी हो जाए. अगर ऐसा होता है तो फिल्म फिर से वही कमाल करेगी जैसा अवेंजर्स सीरीज पहली ही कर चुकी है.New Year 2025Health Tips: सर्दियों में डैंड्रफ से अपने बालों को कैसे बचाएं, एक्सपर्ट से जानिए इससे बचने का तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *