‘आराध्या मेरी बेटी है इसलिए.’ Aishwarya से डिवोर्स रूमर्स के बीच पिता के सामने भावुक हुए Abhishek Bachchan

Spread the love

‘आराध्या मेरी बेटी है इसलिए.’ Aishwarya से डिवोर्स रूमर्स के बीच पिता के सामने भावुक हुए Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जो हमेशा अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक्टर शूजीत सरकार की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन में बिजी हैं और इसी कड़ी में वो शो ‘केबीसी 16’ के मंच पर पहुंचे।

फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के शो में काफी बातें शेयर करते नजर आए। इस दौरान पिता-पुत्र की जोड़ी ने जमकर मस्ती की और फिल्म को लेकर काफी बातें की गईं, लेकिन इस दौरान अभिषेक अपनी बेटी आराध्या पर बात करते हुए भी काफी इमोशनल हो गए।

अभिषेक ने अपनी फिल्म पर क्या कहा?

अभिषेक ने बताया कि उनकी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ एक सिंगल पिता की इमोशनल जर्नी पर बेस्ड है। फिल्म में उनका किरदार अर्जुन सेन है, जो अपनी बेटी के साथ रिश्ते में आई दूरी का सामना करता है। अभिषेक ने कहा कि अर्जुन का किरदार अपनी बेटी के लिए पूरी तरह से समर्पित है और उस वादे से जुड़ा है जिसमें वो अपनी बेटी को ये भरोसा दिलाता है कि वो हमेशा उसके साथ रहेगा।

आराध्या पर क्या बोले अभिषेक?

फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने अपनी बेटी आराध्या के बारे में भी दिल छूने वाली बातें की। उन्होंने कहा, ‘आराध्या मेरी बेटी है और शूजीत दा के पास भी दो बेटियां हैं। हम सभी ‘गर्ल डैड’ हैं। हम इस इमोशन को अच्छे से समझते हैं।’ इसके साथ ही अभिषेक ने कहा कि जिस तरह से फिल्म में उनका किरदार अपनी बेटी से कुछ वादे करता है ठीक उसी तरह वो भी आराध्या की शादी में डांस करना चाहते हैं। अभिषेक का ये बयान तब आया जब ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें खूब जोरों पर हैं। हालांकि इन अफवाहों को लेकर अब तक अभिषेक या एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।Petrol-Diesel Price: चुनावी नतीजों के बीच जारी हुआ आज के लिए तेल के दाम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *