Pushpa 2 की सफलता के बीच अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार, इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने पहनाई हथकड़ी
A
llu Arjun : पूरी दुनिया में फिल्म ‘Pushpa 2 द रूल’ की दहाड़ के बीच अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और उनके फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। इस खबर से ना सिर्फ अल्लू अर्जुन के फैन्स बल्कि पूरे सिनेजगत को झटका लगने वाला है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अल्लू अर्जुन पुलिस के साथ जाते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले ये जान लेते हैं कि अल्लू अर्जुन को क्यों गिरफ्तार किया गया है। दरअसल अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ये गिरफ्तारी 4 दिसंबर की घटना से जुड़ी है। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में Pushpa 2 की स्क्रीनिंग की गई थी। फिल्म Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी। उस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी।उसी सिलसिले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हैदराबाद भगदड़ मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) पुलिस को बताए बिना प्रीमियर में चले गए थे। इस घटना पर पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया था।
जानिए क्या है पूरा मामला?
वहीं इस मामले को खारिज करने की मांग को लेकर अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनके वहां पहुंचने से मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद जब केस दर्ज हुआ तो अल्लू अर्जुन ने चिक्कड़पल्ली पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर को खारिज करने के लिए याचिका दायर की। हैदराबाद भगदड़ मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘Pushpa 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान रेवती नाम की महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एफआईआर में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का भी नाम है। अभिनेता अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
पुलिस को बिना बताए इवेंट में गए थे अल्लू अर्जुन
पुलिस ने 5 दिसंबर को महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। अधिकारियों के अनुसार, उनकी जांच में पाया गया कि थिएटर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कथित तौर पर अतिरिक्त प्रावधान नहीं किए थे।
पुलिस ने आरोप लगाया कि अभिनेताओं की टीम के लिए कोई अलग प्रवेश या निकास नहीं था। अर्जुन (Allu Arjun) रात करीब 9.30 बजे अपने थिएटर में आए और भीड़ ने उनके साथ प्रवेश करने की कोशिश की। सुरक्षा टीम ने सभी को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।Pushpa 2Entertainment: खत्म हुआ इंतजार! 5 साल बाद हुआ Mardaani 3 का एलान, पहले से भी ज्यादा खूंखार अंदाज़ में लौट रही रानी मुखर्जी
