Attention: अनजान वीडियो कॉल आते ही हो जाएं अलर्ट, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकार

Spread the love

Attention
Attention: अनजान वीडियो कॉल आते ही हो जाएं अलर्ट, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकार

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अंजान व्यक्ति के द्वारा किए गए वीडियो कॉल के पूर्व रखे सावधानी, या तो कॉल रिसीव न करे या अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे को छुपाकर रिसीव करे ताकि कॉल के पश्चात् कोई अशलील वीडियो बनाकर ठग आपको ब्लैकमेल न कर सके।

पुलिस की ओर से जारी की एडवाइजरी के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम / फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर प्राप्त अंजान लिंक और APK सॉफ़्टवेयर फाइल पर क्लिक/डाउनलोड न करें। अंजान लिंक और APK फाइल व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य परिचितों के साथ कभी शेयर न करें।व्हाट्सएप / इंस्टाग्राम / फेसबुक पर हमेशा टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्षम रखें।Attention
Attention

यदि बहुत आवश्यक न हो, तो फेसबुक / इंस्टाग्राम / व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो और स्टेटस सेटिंग को केवल “फ्रेंड्स” पर ही रखें, पब्लिक न करें। व्हाट्सएप / इंस्टाग्राम / फेसबुक हैक होने पर सबसे पहले अपने कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स को डिसेबल करें, और यदि कोई APK सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल हुआ हो, तो उसे तुरंत डिलीट करें या मोबाइल को फॉर्मेट करें। किसी भी परिस्थिति में OTP मैसेज को ध्यान से पढ़ें और उसे शेयर न करें। सोशल मीडिया फ्रेंड्स द्वारा इमरजेंसी बताकर पैसे मांगने पर बिना वेरिफिकेशन किए जल्दीबाजी में पैसे ट्रांसफर न करें।

योजनाओं के नाम पर धोखाथड़ी

मध्यप्रदेश के इंदौर में शासकीय योजना के नाम पर की जाने वाली धोखाधड़ी के संबंध में इंदौर पुलिस की ओर से साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। इंदौर पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, शासकीय योजना के लाभ बताने वाले किसी भी अंजान नंबर या सोशल मीडिया ग्रुप में आए मैसेज पर जल्दबाजी में कभी भी भरोसा न करें और ऐसे मैसेज को इग्नोर करें। पुलिस ने बताया कि, शासकीय योजना/ सब्सिडी / लोन आदि के लाभ बताने वाले अज्ञात नंबर से वॉट्सएप या अन्य मैसेज पर भेजे गए एप्लीकेशन Link या APK. सॉफ्टवेयर फाईल डाउनलोड कभी न करें।AttentionBreast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर होने से पहले शरीर में दिखते हैं ये संकेत, जानें इसका इलाज

Attention

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top