ayush doctor भर्ती 2024: सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, ₹32,000 सैलरी
ayush doctor: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और अतिरिक्त PHC विभागों में 2,600 से अधिक आयुष डॉक्टरों की भर्ती के लिए बड़ी पहल की है। अगर आप आयुर्वेद, होम्योपैथी या यूनानी चिकित्सा में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार (SHSB) के तहत इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे।

बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2024: पद, सैलरी, इंपोर्टेंट डेट्सayush doctor
पद: आयुष डॉक्टर (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी)
सैलरी: ₹32,000 प्रति माह (समेकित)
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2024, शाम 6 बजे
बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2024: पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी एक डिग्री का होना आवश्यक है:
- BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery)
- BHMS (Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery)
- BUMS (Bachelor of Unani Medicine and Surgery)
- इंटर्नशिप ट्रेनिंग पूरी होनी चाहिए।
- बिहार राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी मेडिकल काउंसिल या बिहार राज्य होम्योपैथिक मेडिकल काउंसिल, पटना में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।ayush doctor
बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2024: आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (01 अक्टूबर 2024 को)
सामान्य वर्ग: 37 वर्ष तक
पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य/EWS महिला: 40 वर्ष तक
SC/ST: 42 वर्ष तक
PwD (दिव्यांग): 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट
विभागीय कर्मचारी: 5 वर्ष की छूट

वैकेंसी डिटेल्स (Vacancy Details)
यह भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत की जा रही हैं। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदों का बंटवारा और संख्या की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है। पदों की संख्या आवश्यकता और विभागीय स्वीकृति के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
आवेदन केवल SHSB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क भुगतान और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2024, शाम 6 बजे है।ayush doctorGovt Job : मेट्रो रेलवे में सरकारी नौकरी, सवा सौ से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका
