business idea: 1 लाख रु किलो है कीमत, 1 एकड़ से 75 करोड़ रु की कमाई, जानिये अगरवुड की खेती कैसे करें, और क्यों है इतना महंगा
कम जमीन से किसान अगर करोड़ों रुपए कमाना चाहते हैं तो चलिए आज हम सबसे महंगी खेती में गिनी जाने वाले पेड़ की खेती के बारे में बताते हैं। जिसमें अगरवुड की खेती से कमाई का गणित भी बताएंगे-
अगरवुड
अगरवुड की खेती करके करोड़पति बना जा सकता है। अगरवुड का इस्तेमाल कई चीजों में होता है। इससे अगरबत्ती, परफ्यूम, औषधीय/ दवाइयां भी बनाई जाती हैं। इसकी लकड़ी बहुमूल्य होती है। इसकी खेती कई जगह में होती है। जिसमें दो वैरायटी आपको नीचे भी बताई जाएगी। जिसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी खेती कैसे करते हैं इसके बारे में चलिए जानते हैं।business idea

अगरवुड की खेती
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार अगरवुड की खेती के बारे में जाने-
- अगरवुड की खेती करने के लिए इसके पौधे नर्सरी में मिल जाएंगे।
- अगरवुड की खेती गर्म और नम जलवायु में की जाती है।
- अगरवुड रेतीली, दोमट मिट्टी और हल्की अम्लीय मिट्टी में की जाती है। जिसमें जल की निकासी बढ़िया हो।
- इसकी खेती के लिए 20 से 35 डिग्री के बीच का तापमान अच्छा होता है।
- एक्विलारिया एगैलोचा, एक्विलारिया मैलाकेंसिस यह दो वैरायटी है, इसकी खेती के लिए बढ़िया है।
- खेत तैयार करने के बाद बढ़िया गोबर खाद मिट्टी में मिलाना है।
- 50 * 50 * 50 सेमी के अनुसार गड्ढा खोदकर पौधा लगाए।
- पौधे को दो से तीन मीटर की दूरी में लगाए।
- लाइन के बीच की दूरी 4 से 5 मीटर रखें।
- चलिए जानते हैं पेड़ों से अगरवुड कैसे निकलता है।business idea

अगरवुड उत्पाद कैसे प्राप्त होगा
पेड़ों से अगरवुड का उत्पादन लेने के लिए दो तरीके हैं। एक है कृत्रिम दूसरा है प्राकृतिक। बिजनेस के रूप में जो लोग इसकी खेती करते हैं वह कृत्रिम उत्पादन ज्यादातर लेते हैं। जिसमें उत्पादन लेने के लिए पेड़ जब 10 साल के हो जाए तब उनके तने में छेद करना है और उसमें जैविक या रसायनिक तरल पदार्थ भरा जाता है। जिससे संक्रमण होता है। इसके बाद 5 से 7 साल बीतने के बाद उसे सुगंधित गंध निकलेगा जिसे रेनीज कहा जाता है। एक पेड़ से 10 से 15 किलो के करीब रेजिन मिलता है।business idea
कमाई का गणित
अगरवुड की खेती करने पर एक पेड़ से करीब 15 लाख रुपए की ही कमाई हो जाती है। इस तरह अगर एक एकड़ में इसकी खेती करते हैं तो लगभग 500 पेड़ लगेंगे। वैसे तो 500 से 700 पेड़ लग जाते हैं। लेकिन किस तरीके से पौधे लगा रहे हैं उस पर भी निर्भर करता है। जिसमें मान लीजिए कि अपने ₹500 एक एकड़ में लगा दिए यह पेड़ 15 से 20 साल में तैयार होते हैं। आज के अंतरराष्ट्रीय कीमत देख तो ₹100000 किलो है। इस हिसाब से 500 पेड़ों से 75 करोड रुपए की कमाई हो सकती है।
लेकिन क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। अगर वुड की क्वालिटी बढ़िया हुई तो ही कीमत इतनी ज्यादा मिलती है। जिन लोगों के पास अच्छी क्वालिटी का अगरवुड नहीं होता उन्हें इतनी अधिक कीमत नहीं मिलती है।business ideaCancer Prevention: आज ही बंद कर दें इन 10 चीजों का सेवन नहीं तो हो सकता है कैंसर
