CGPSC- 2023 : साक्षात्कार के नतीजे आज होंगे जारी
रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2023 के साक्षात्कार के परिणाम आज जारी होंगे। साक्षात्कार के परिणाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी कर सकता हैं। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 703 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया था। CGPSC 2023 की मुख्य परीक्षा में कुल-3597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
दरअसल CGPSC- 2023 के विभिन्न 17 सेवाओं के लिए कुल 242 पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके लिए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 24, 25, 26 एवं 27 जून 2024 को आयोजित की गई थी।
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा की तिथियां घोषित
वहीं बुधवार को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2024 की राज्य सेवा परीक्षा (SSE) के लिए 246 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 9 फरवरी 2025 (पहला सत्र: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरा सत्र: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक)
मुख्य परीक्षा (Mains): 26, 27, 28 और 29 जून 2025