Chhattisgarh सिविल जज भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Chhattisgarh
Spread the love

रायपुरः Chhattisgarh लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती 2023 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजधानी रायपुर की रहने वाली श्वेता दीवान ने इस परीक्षा में टॉप किया है। टॉप-10 में 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिथा कि CGPSC के व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा 2023 के सभी सफल उम्मीदवारों को शुभकामनायें। आपने कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की है, यह उपलब्धि आपके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। न्यायिक प्रणाली में आपका योगदान न केवल न्याय की सटीकता सुनिश्चित करेगा, बल्कि समाज में कानून के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को भी मजबूत करेगा।

उन्होंने लिखा कि हमारी पूरी कोशिश यह है कि Chhattisgarh पीएससी में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के लिए समुचित अवसरों की व्यवस्था हो, ताकि योग्य और मेहनती उम्मीदवारों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके। इस उपलब्धि के लिए पुनः ढेर सारी शुभकामनायें।

https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/1867081023776780539?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1867081023776780539%7Ctwgr%5E98e627129bae4c5818cce85aa5db74cc0f22ce40%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fchhattisgarh%2Fcg-civil-judge-recruitment-exam-result-released-finance-minister-op-choudhary-congratulated-2841521.html
Chhattisgarh

इन अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह

बता दें कि सिविल जज भर्ती के लिए 2 से 11 दिसंबर तक इंटरव्यू आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के आखिरी दिन बुधवार को सीजीपीएससी से रिजल्ट जारी किया गया है। इंटरव्यू के लिए कुल 151 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था। इसमें से 150 साक्षात्कार में शामिल हुए थे। टॉप-10 में श्वेता दीवान, महिमा शर्मा, निखिल साहू, प्रिया दर्शन गोस्वामी, आयुषी शुक्ला, भामिनी राठी, नंदिनी पटेल, आरती ध्रुव, अदिति शर्मा, द्विज सिंह सेंगर शामिल है।

यहां जानें CGPSC सिविल जज भर्ती परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब

CG Civil Judge Recruitment Exam Result कब जारी किया गया?

Chhattisgarh लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट 13 दिसंबर, 2023 को जारी किया।

CGPSC सिविल जज भर्ती परीक्षा के टॉप-10 में कौन-कौन से उम्मीदवार हैं?

टॉप-10 में श्वेता दीवान, महिमा शर्मा, निखिल साहू, प्रिया दर्शन गोस्वामी, आयुषी शुक्ला, भामिनी राठी, नंदिनी पटेल, आरती ध्रुव, अदिति शर्मा, और द्विज सिंह सेंगर शामिल हैं।

सिविल जज भर्ती परीक्षा का साक्षात्कार कब आयोजित किया गया था?

सिविल जज भर्ती परीक्षा का साक्षात्कार 2 से 11 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया गया था।

CGPSC सिविल जज भर्ती परीक्षा में कितने उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था?

इस भर्ती परीक्षा के लिए 151 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था, जिनमें से 150 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था।

Chhattisgarh के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सिविल जज भर्ती परीक्षा के सफल उम्मीदवारों को क्या संदेश दिया?

ओपी चौधरी ने सफल उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें सफलता दिलाई है, जो उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। साथ ही उन्होंने न्यायिक प्रणाली में उनके योगदान की सराहना की।Chhattisgarh Government job: छत्तीसगढ़ में SI सहित 341 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस तारीख़ तक करें अप्लाई

Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *