Govt Job: सरकार ने निकाली एक लाख पदों की भर्ती: शिक्षा, ऊर्जा समेत इन विभागों में पद खाली, देखें लिस्ट

Vacancy 2024
Spread the love

Govt Job: मध्यप्रदेश सरकार में अगले पांच सालों में लगभग एक लाख पदों पर सीधे भर्ती की प्रकिया शुरु करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इन पदों पर सीधे भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत ऊर्जा विभाग ने कर दी है। बता दें, ऊर्जा विभाग में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से कई श्रेणियों में भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक लाख पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी और कर्मचारी चयन मंडल को रिक्वायरमेंट भेज दी गई है। सीएम के फैसले के बाद से विभागों में भर्ती (MP Sarkari Naukri) की प्रक्रिया तेज हो गई है।
Govt Job

ऊर्जा विभाग में इतने पदों पर निकली भर्ती

ऊर्जा विभाग में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। यह भर्ती पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में की जा रही है।Govt Job

दूसरी ओर राज्य सरकार द्वारा विभागवार रिक्त पदों की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें अब तक 55 हजार 410 पद रिक्त हैं। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के मुताबिक पदों की भर्ती के प्रस्ताव सबसे पहले भेजने और विज्ञापन जारी कराने का काम किया है।

शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पर खाली

प्रदेश में रिक्त पदों के मामल में अबतक के रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 24,614 पद स्कूल शिक्षा विभाग में भरे जाने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग में 6,407 और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार विभाग में 4,336 पद खाली हैं। वहीं, वन विभाग में भी 4,088 पदों पर भर्ती होनी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में एक लाख पदों पर भर्ती के लिए फैसला किया है। इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी लेने के लिए बैठक बुलाई है। वित्त विभाग ने भी अगले पांच सालों में सीधी भर्ती से भरे जाने वाले पदों की रूपरेखा तैयार कर ली है।Govt Job

सीएम यादव स्वयं करेंगे इसका रिव्यू 

सीएम ने दिसंबर माह तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते सामान्य प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। क्योंकि बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्वयं इसका रिव्यू करने वाले हैं। इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग ने भर्ती से संबंधित जानकारी बुलाने और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी विभागों से रिपोर्ट मांगने का काम तेज कर दिया है।
Govt Job

35 विभागों में खाली है पद

सरकार को अब तक जिन विभागों में पद रिक्त (MP Sarkari Naukri) होने की जानकारी मिली है, उसमें से कुल 35 विभाग सामने आए हैं। इन विभागों में आउटसोर्स या संविदा के पद से भर्ती करने के बजाय सीधी भर्ती से पद रिक्त पाए गए हैं। इसके अलावा दूसरे विभागों के प्रस्ताव आने के साथ भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।Govt Job

इन विभागों में इतने पद खाली

विभागपद
स्कूल शिक्षा विभाग24,614
उच्च शिक्षा विभाग6,407
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग4,336
वन विभाग4,088
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग2,599
पशुपालन और डेयरी विभाग2,217
राजस्व विभाग2,577
ऊर्जा विभाग1,487
जेल विभाग863
श्रम विभाग845
वाणिज्यिक कर विभाग706
महिला और बाल विकास विभाग692
पर्यावरण विभाग567
सहकारिता विभाग606
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग399
उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग437
एमएसएमई विभाग382
योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग266
पर्यटन विभाग243
सामान्य प्रशासन विभाग148
सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक)141
खनिज साधन विभाग136
भोपाल गैस त्रासदी और पुनर्वास विभाग116
औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग110
जनजातीय कार्य विभाग109
लोक निर्माण विभाग81
खेल और युवक कल्याण विभाग27
नगरीय विकास और आवास विभाग18
लोक निर्माण विभाग81
जनसंपर्क विभाग14
सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण81
संस्कृति विभाग47
जल संसाधन विभाग34
पीएचई0
विमानन विभाग6
संसदीय कार्य विभाग11

Govt JobUPSC Mains Result: संघ लोकसेवा आयोग 2024 के मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी.. इस Link पर Click कर आप भी करें चेक

Govt Job
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *