Health Tips: डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को एक साथ कंट्रोल करता है इस आटे की रोटी, हर टुकड़ा दवा की तरह करेगा कामHealth Tips: सा
लभर लोग गेहूं के आटे की रोटी खाते हैं। लेकिन जैसे मौसमी फल और सब्जियां शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं, वैसे ही मौसमी अनाज भी हमारे लिए लाभदायक होते हैं। सर्दी और गर्मी में अलग-अलग अनाज की रोटी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।हालांकि, पूरे साल हम गेहूं के आटे से बनी रोटी ही खाते हैं। दोपहर के खाने से लेकर रात के खाने तक दिन में 2-3 बार रोटी खाई जाती है।
अगर किसी बीमारी को कंट्रोल करना हो, तो रोटी में बदलाव करना जरूरी है। जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, उन्हें गेहूं के आटे की रोटी की जगह आटे में अन्य अनाज मिलाकर खाना चाहिए। सर्दियों में गेहूं के आटे में बाजरे का आटा मिलाकर उसकी रोटी बनाकर खाएं। यह रोटी सर्दियों में आपके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करेगी।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ है, जो लिवर से बनता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है: गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। अगर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगे, तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी घातक बीमारियों का कारण बन सकता है। डाइट के जरिए बैड कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। ठंड के मौसम में कोलेस्ट्रॉल बहुत बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप गेहूं और बाजरे के आटे की मिक्स रोटी खाते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।Health Tips
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कौन सी रोटी खाएं?
बाजरा सर्दियों का “राजा” कहलाता है। बाजरे के आटे में गेहूं की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इसलिए बाजरे को “गुणों का खजाना” कहा जाता है। बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। बाजरे की रोटी शरीर को गर्म रखती है और इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए एक कटोरी गेहूं के आटे में एक कटोरी बाजरे का आटा मिलाएं। इस आटे से रोटी बनाकर पूरे सर्दियों में अपने आहार में शामिल करें। यह आपकी बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखेगी।
बाजरे की रोटी खाने के फायदे
बाजरे की रोटी खाने से शरीर को भरपूर फाइबर और हेल्दी फैट मिलता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता है। बाजरे की रोटी में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ग्लूटन फ्री होने के कारण यह वजन घटाने में सहायक है। बाजरे में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं। बाजरे की रोटी डायबिटीज में भी फायदेमंद है। यह हड्डियों को मजबूत बनाती है।Health TipsIndia के इस गांव में 70 साल की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं जवान, 90 साल के पुरुष बन सकते हैं पिता