
नई Smartwatch खरीदने का बना रहे है प्लान तो यहां देखिए सबसे बेस्ट ऑप्शन, 1000 रुपये से कम में मिलेंगे दमदार फीचर
अगर आप Smartwatch खरीदना चाहते हैं तो आपको यहां एक से बढ़कर एक Smartwatch के ऑप्शन मिल रहे हैं. ये स्मार्टवॉच आपके बजट में भी आ जाएंगी और इनका लुक भी काफी क्लासी है. आपको सिर्फ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon-Flipkart पर ही नहीं बल्कि दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट के साथ ये आपको हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है. इसमें कई ब्रांड्स की स्मार्टवॉच शामिल हैं.

INVICTO T800 Smartwatch
इस स्मार्टवॉच में 1.9 इंच का डिस्प्ले है. इसमें आपको कई सारे फीचर्स मिल रहे हैं. ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉयस असिस्टेंट, 123 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं. इस Smartwatch की असली कीमत 999 रुपये है लेकिन ये आपको 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ सिर्फ 499 रुपये में मिल रही है. बैटरी के मामले में ये स्मार्टवॉच बेहतरीन है, इसमें 350 mAh की बैटरी है. कंपनी के मुताबिक ये वॉच फुल चार्ज होने पर आपको 7 दिन तक चल सकती है.
INEFABLE New Edition
ये स्मार्टवॉच काफी क्लासी है और इसके स्ट्रैप का कलर भी अनोखा है. इस Smartwatch को खरीदने के लिए आपको मात्र 460 रुपये खर्च करने होंगे. यह वॉच आपको Amazon पर डिस्काउंट के साथ मिल रही है. इसमें आपको 42mm, 44mm, 45mm, 49mm सिलिकॉन स्ट्रैप मिल रहे हैं.
जैसे स्टार T800 अल्ट्रा Smartwatch
यह स्मार्टवॉच आपको 61 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 578 रुपये में उपलब्ध है. इसमें आपको 1.99 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल रहा है. इसमें आपको 64MB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहा है. इस Smartwatch में आपको हेल्थ फीचर्स और स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहा है. इन स्मार्टवॉच के अलावा और भी कई ऑप्शन मौजूद हैं. अगर आप अपना बजट 1000 रुपये से थोड़ा बढ़ा सकते हैं तो आप एक बढ़िया ब्रांडेड स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं. इन दिनों ये आपको बढ़िया डिस्काउंट के साथ मिल रही हैं. इनमें आपको बैटरी बैकअप और बढ़िया फीचर्स मिल रहे हैं.Oh my God! बिना किसी बैंक ऑफ़र के धड़ाम से गिरी इस फोल्डेबल फोन की कीमत, मिल रहा 26,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट
