
Jio
के इस प्लान में 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ मिलेगा फ्री कॉलिंग, OTT और रोज 2GB डाटा का मजा, सिर्फ इतनी है कीमत
रिलायंस Jio का भारतीय बाजार में सबसे बड़ा यूजर बेस है और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या करोड़ों में है। कंपनी कई प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेली डेटा और OTT ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।अगर आप 1000 रुपये से कम में लंबी वैलिडिटी का मजा लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए बेहतरीन प्लान लेकर आए हैं।
कंपनी के 1000 रुपये के आसपास कीमत वाले प्लान में 999 रुपये और 949 रुपये का प्लान शामिल है। दोनों में ही रोजाना 2GB डेली डेटा मिलता है, लेकिन सर्विस वैलिडिटी में अंतर है। एक प्लान जहां एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा देता है, वहीं दूसरे से रिचार्ज करने पर कॉम्प्लीमेंट्री OTT सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। आइए देखते हैं आपके लिए कौन सा प्लान रिचार्ज करना बेहतर रहेगा।

949 रुपये वाला जियो प्लान
रिलायंस Jio के इस प्लान से रिचार्ज करने पर 3 महीने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। यह प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 2GB डेली डेटा मिलता है। इस तरह कुल 168GB डेटा मिलता है। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा प्रतिदिन 100 SMS भेजने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
999 रुपये वाला जियो प्लान
अगर आप 50 रुपये ज्यादा खर्च करना चाहते हैं तो यह प्लान पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इससे रिचार्ज करने पर आपको पिछले प्लान के मुकाबले 14 दिन ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 2GB डेली डेटा मिलता है और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी भेजे जा सकते हैं. दोनों प्लान जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहे हैं, जिनकी लिस्ट में JioTV, JioCinema और JioCloud आदि शामिल हैं. इसके साथ ही एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा दिया जा रहा है।Aritel का नया धमाका प्लान, 398 रुपये में मिल रहा इतना कुछ, ग्राहकों की हो जाएगी बल्ले बल्ले..
