Kisan Tips : सस्ती गाय कहां से खरीदें? किस गाय के पालन में होगा मुनाफा
Kisan Tips : गौ-पालन करना चाहते हैं तो चलिए इस लेख में आपको गाय पालन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी देते हैं जिससे कम लागत में अधिक कमाई की जा सकती है-
Kisan Tips :सस्ती गाय कहां से खरीदें
गाय पालन कमाई का एक अच्छा विकल्प है।
वह लोग जो खेती करते हैं, गाय पालते हैं तो दूध, दही, घी से कमाई भी कर सकते हैं, और गोमूत्र-गोबर से खाद कीटनाशक आदि बना सकते हैं तो अगर आप गाय पालन के लिए इच्छुक है तो सस्ती गाय कहां से खरीदें इसके बारे में हम चर्चा करेंगे। जिसमें आपको बता दे की पशु या हाट मेले में सस्ती और बढ़िया गाय मिल जाती हैं। कई जिलों में पशु हाट मेले लगते हैं। जहां पर पशु खरीदते समय पशु की उत्पत्ति कहां हुई है उस स्थान के बारे में जानकारी लेना चाहिए। जैसे कि राजस्थान में पुष्कर मेला पशुओं का सबसे बड़ा मेला है। जिसमें पशु की बिक्री और खरीदी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा नागपुर में भी पशु मेला लगता है। जहां पर बढ़िया दुधारू पशु मिलते हैं।
नागपुर में पशु मेला जनवरी से फरवरी के बीच में लगता है। आगरा में भी पशु मेला लगता है। आगरा के बटेश्वर शहर में पशु मेला लगता है जहां पर गाय, भैंस, बकरी जैसे कई पशु मिलते हैं। यह मेला कार्तिक महीने में लगता है। गाय पालन करना चाहते हैं तो गाय खरीदते समय उसके रंग, वजन, नस्ल खान-पान संरचना आदि चीजों पर ध्यान रखें। साथ ही जो पहले से पशुपालन कर रहे हैं उनसे भी संपर्क करके उस नस्ल के बारे में जानकारी ले।
Kisan Tips :गिर गाय कहां से खरीदें
अधिकतर गांव पालकों की पहली पसंद गिर गाय होती है। गिर गाय की खासियत की बात करें तो यह 30 से 80 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। गिर गाय के दूध में 97% तक a2 प्रोटीन होता है। गिर गाय के दूध में 4.5 से लेकर 6% तक फैट रहता है। इस गाय का घी, दूध, अन्य गाय के घी दूध से महंगा बिकता है। गिर गाय अगर खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दे की यह गुजरात राज्य के गिर जंगलों से संबंध रखती है। लेकिन अगर इसकी खरीदी करना चाहते हैं तो यह अब देश के कई राज्यों में मिल जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन इस गाय की खरीदी भी कर सकते हैं। यानी कि घर बैठे भी गिर गाय खरीदी जा सकती है।
जिसके लिए एनिमल (Animall) ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं। इस ऐप पर बढ़िया नस्ल की गिर गाय मिल जाती हैं। जिसकी कीमत भी बढ़िया रहेगी। बहुत ज्यादा कीमत नहीं लगाई जाएगी। लेकिन गिर गाय खरीदने से पहले यह जानकारी ले कि वह दूध कितना दे रही है, उसकी उम्र क्या है, उसका थन कैसा है, दूध बढ़ाने के लिए गाय को किसी तरह की दवा तो नहीं दे रहे हैं। इस तरह से कुछ सवाल आपको गोपालक से करनी होगी। ताकि किसी तरह की ठगी होने पाए नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।
Kisan Tips :गिर गाय की कीमत
गिर गाय की कीमत की बात करें तो यह उस पर निर्भर करता है कि उसकी उम्र क्या है। वह कितना ज्यादा दूध देती है। जिसमें कीमत 30000 से लेकर 90000 रुपए से ज्यादा तक चली जाती है। वह गिर गाय जो की 3 साल में पहली बार गाभिन हो रही है तो उसकी कीमत अधिक होगी। लगभग 50 से ₹60000 तक की यह गिर गाय मिलेगी। लेकिन अगर गिर गाय 3 साल की है और अभी तक गाभिन नहीं हुई है तो उसकी कीमत गिर जाती है, लगभग 30 से ₹40000 तक पहुंच जाती है। इसके अलावा गिर गाय अगर 10 से 12 लीटर तक दूध दे रही है तो उसकी कीमत 70 से लेकर 75000 के बीच में पड़ती है।
वह गिर गाय जो कि दूसरे या तीसरे ब्यांत की है और 10-11 लीटर तक दूध दे रही है तो उसकी कीमत 80 से 85000 रुपए के बीच में रहती है वह गिर गाय जो की एक बछड़ी को जन्म देती है और यह उसका दूसरा ब्यांत है फिर भी 11 लीटर तक दूध दे रही है तो उसकी कीमत 90000 रुपए पहुंच जाती है। इस तरह गिर गाय बढ़िया मात्रा में दूध देती है और वह सेहतमंद भी होता है। इसलिए इसकी कीमत भी अधिक होती है।
Kisan Tips :भारत में सबसे सस्ती गाय कौन सी है?
अगर कम लागत में गौ-पालन करके अधिक कमाई करना चाहते हैं तो उन गायों का पालन करें जिनकी कीमत कम होती है। भारत में कई ऐसी गाय हैं जिनकी कीमत तो कम है। लेकिन बढ़िया मात्रा में दूध देती हैं। जैसे कि साहिवाल गाय, गिर गाय, संकर (क्रॉस ब्रीड), होलिस्टन फ्रीजियन गाय यह सभी गाय अच्छी कीमत में मिल जाएंगे। लेकिन दूध बढ़िया मात्रा में देती हैं। इनकी कीमत ₹60000 से 1 लाख के बीच में होती है और 30 लीटर से अधिक दूध देने की क्षमता रखती हैं। इनका पालन करना भी आसान होता है। रोग बीमारी कम आती है। जिससे खर्च कम बैठता है। गिर गाय 35 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है।
संकर नस्ल की क्रॉस ब्रीड की गाय का पालन करना चाहते हैं तो यह भी बढ़िया है 30 से 35 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। होलिस्टन फ्रीजियन गाय का पालन करके भी बढ़िया कमाई कर सकते हैं। 40 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। इस तरह यहां पर आपको कुछ बढ़िया नस्ल की गाय की जानकारी दी गई है जो कि आसानी से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार में मिल जाती है।
Kisan Tips :केंद्र सरकार की योजनाएं
गोपालन करना चाहते हैं तो आपको बता दे कि केंद्र से लेकर के विभिन्न राज्य सरकार भी गोपालन के लिए सब्सिडी दे रही है। साथ ही आर्थिक मदद भी कर रही है। जिसके लिए पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते हैं, वहां पर जानकारी मिल जाएगी। पशुओं के रहने के स्थान, पशुओं की खरीदी, पशुओं का चारा, चारा काटने की मशीन, सभी चीजों पर सरकार सब्सिडी दे रही हैं। चलिए आपको नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार केंद्र सरकार की कुछ पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताते हैं-
- राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम), स्वदेशी नस्लों के विकास के लिए चलाई जा रही योजना
- पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण
- राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी)
- राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम)
- पशुपालन अवसंरचना विकास निधि, पशुपालन के लिए इस योजना से मिलेगा ऋण।
लड़की बनकर रील्स बनाने वाले 10वीं के छात्र ने मां की डांट से परेशान होकर की आत्महत्या, देखें Video