‘मेरा बंदा दिल्ली पुलिस SI है, बुलाऊं क्या’, Delhi Metro में छिड़ी दो महिलाओं के बीच जंग, जमकर वायरल हुआ Video
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के अंदर कब यात्रियों के बीच माहौल गर्म हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। एक तरफ रीलबाज लोगों के लिए मेट्रो वीडियो बनाने का अड्डा बन चुका है तो दूसरी तरफ अब मेट्रो के कोच के भीतर पैसेंजर्स के बीच झगड़ा होने में भी देर नहीं लगती।अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दो महिला यात्री एक दूसरे से भिड़ गईं हैं।
Delhi Metro मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक को कैद करने वाला एक वीडियो ऑनलाइन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों महिलाएं जमकर एक दूसरी से जुबानी जंग कर रही हैं, जिनको मेट्रो में सवार अन्य यात्री देख रहे हैं।मेरा बंदा
Delhi Metro का झगड़ालू वीडियो वायरल
सामने आए वायरल वीडियो में एक महिला ने दूसरी महिला से कहा, “मैडम, मेरा बंदा दिल्ली पुलिस में है। बुलाऊं क्या? सब-इंस्पेक्टर है।” इस पर दूसरी महिला कहती हैं कि, “डराती है मुझे, बुला ले।” हालांकि इस झगड़े की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसके खूब मजे ले रहे हैंं।
इस वीडियो को स्नेहा मोरदानी नाम की एक यूजर ने साझा किया है, जिसने कैप्शन में लिखा-“दिल्ली मेट्रो में एक गरमागरम बहस छिड़ गई, जिसमें एक लड़की ने दावा किया, ‘मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है!’ ऐसी घटनाएं चिंताजनक रूप से आम होती जा रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा और शिष्टाचार को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।”मेरा बंदा
वायरल वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया, जिससे दर्शकों में उत्सुकता और चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोग झगड़े और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि डिटेल का अभी पता नहीं लग पाया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर और कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस पर मजे ले रहे हैं, जबकि कुछ लोग ऐसी स्थितियों में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
इस घटना ने इस बात को उजागर किया है कि आज के डिजिटल युग में व्यक्तिगत विवाद कितनी जल्दी सार्वजनिक तमाशा बन सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ लोगों ने यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में चिंता व्यक्त की है।मेरा बंदाKill और Animal से भी ज्यादा वायलेंस से भरी ये फिल्म, ले रही है Pushpa 2 से टक्कर, 10 दिन में दूसरी बार होगी रिलीज