SSC JHT Admit Card: एसएससी जेएचटी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, लिंक ssc.nic.in पर होगा एक्टिवेट

SSC JHT Admit Card
Spread the love

SSC JHT Admit Card: एसएससी जेएचटी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, लिंक ssc.nic.in पर होगा एक्टिवेट

नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से Combined Hindi Translators Examination, 2024(Paper-I) का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड आज यानी 4 दिसंबर 2024 को जारी कर दिए जाएंगे।

कल प्रवेश पत्र जारी होते ही लिंक SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव किया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पायेंगे।

SSC JHT Admit Card

SSC JHT Admit Card 2024: इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

  • एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न

एसएससी जेएचटी पेपर 1 में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में जनरल हिंदी एवं जनरल अंग्रेजी विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जायेगा वहीं उत्तर गलत होने पर 0.25 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। परीक्षा का प्रकार कंप्यूटर बेस्ड होगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड एवं एक ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकि आपका वेरिफिकेशन हो सके। पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड उपलब्ध न करवा पाने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जायेगा।SSC JHT

जो उम्मीदवार टियर 1 एग्जामिनेशन में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे पेपर 2 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। टियर 2 परीक्षा के लिए डेट की घोषणा बाद में की जाएगी।

SSC JHT Admit Card

भर्ती विवरण

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक पूर्ण की गई थी। एसएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर (JTO), जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) के अंतर्गत कुल 312 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।SSC JHTBEL Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, 12 दिसंबर तक करें आवेदन

SSC JHT Admit Card

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *