सर्दी के मौसम में और भी ज्यादा बढ़ जाती इस राजस्थानी पहाड़ी डेस्टिनेशन की खूबसूरती, आज ही बना लें जाने का प्लान
राजस्थान की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। यहां की संस्कृति, रहन-सहन पांरपरिक धरोहर हर किसी का मन मोह लेती है। राजस्थान जहां भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, वहीं राजस्थान में एक ऐसी जगह है जहां दूर-दूर तक गर्मी का नामो-निशान नहीं है।
दरअसल, इस जगह को राजस्थान का हिल स्टेशन कहा जाता है। यह जगह ऊंची पहाड़ी पर स्थित है जिसे माउंट आबू के जाना जाता है। माउंट आबू की खूबसूरती का जितना बखान किया जाए उतना कम है। क्योंकि माउंट आबू है ही इतना खूबसूरत।
राजस्थान का माउंट आबू ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। जहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। माउंट आबू में ऐसी कई जगहें हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। अगर आप भी माउंट आबू जाने का प्लान बना चुके हैं तो हम आपको माउंट आबू की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां की सैर आपको अपनी जिंदगी में एक बार तो जरूर करनी चाहिए।
PM Kisan योजना के लाभार्थियों की बनाई नई सूची, इस दिन जमा होगी 19वीं किस्त, देखें अपडेट
अचलगढ़ किला
माउंट आबू में अचलगढ़ किला हर किसे के आकर्षण का केन्द्र है। इस किले की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं यहां के खूबसूरत नजारें। यह किला मवाद के राजा राणा कुम्भा ने बनवाया था। यह किला पहाड़ी पर स्थित है।
सर्दी के मौसम में और भी ज्यादा बढ़ जाती इस राजस्थानी पहाड़ी डेस्टिनेशन की खूबसूरती, आज ही बना लें जाने का प्लान
सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट
माउंट आबू का सबसे खूबसूरत नजारा है सूर्योदय और सूर्यास्त होना। माउंट आबू पहाड़ी पर स्थित है और यहां से आप सूर्योदय और सूर्य होने के अप्रतिम नजारों को देख सकते हैं, इसलिए यहां लाखों की तादात में पर्यटक आते हैं। इस जगह को सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट के नाम से जाना जाता है। सुबह और शाम का यह नजारा हर किसी का मन मोह लेता है। आप भी इस नजारे को देख प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती से रूबरू होंगे, इसलिए माउंट आबू जाएं और इस खूबसूरत नजारे के साक्षी बनें।
टॉड रॉक
माउंट आबू में आपको ऐसी कई चीजें देखने को मिलेगी, जिसे देख आप एक पल को हैरान हो जाएंगे। यहां पर आपको एक विशाल पत्थर नजर आएगा जिसे टॉड रॉक कहा जाता है। जब आप इस पत्थर को देखेंगे तो आपको लगेगा जैसे कोई मेंढ़क हो, इस विशाल पत्थर का आकार एक मेंढ़क जैसा लगता है, जिसे देख यह महसूस होता है कि कोई मेंढ़क नदी में कूदने की तैयारी में हो।
ये हैं भारत की सबसे ठंडी जगहें, सर्दियों में सबकुछ जम जाता है