UPSC CSE Interview : सामने आई UPSC के इंटरव्यू की तारीख.. आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, आप भी देखें

UPSC CSE Interview : सामने आई UPSC के इंटरव्यू की तारीख.. आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, आप भी देखें
Spread the love

UPSC CSE Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के मुख्य परीक्षा के बाद आयोजित होने वाले इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंटरव्यू प्रक्रिया 7 जनवरी, 2025 से शुरू होकर 17 अप्रैल, 2025 तक चलेगी। मुख्य परीक्षा में सफल घोषित हुए उम्मीदवार इस शेड्यूल को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

इंटरव्यू की तारीखें

UPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, साक्षात्कार प्रक्रिया 7 जनवरी, 2025 से आरंभ होगी और 17 अप्रैल, 2025 को समाप्त होगी। इस दौरान कुल 2,845 उम्मीदवारों के इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

डीएएफ-II फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि

UPSC CSE: मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए डीएएफ-II (Detailed Application Form) उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवारों को इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। ध्यान रहे कि अगर कोई उम्मीदवार समय पर डीएएफ-II फॉर्म जमा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उसे इंटरव्यू के लिए ई-समन पत्र जारी नहीं होगा।

यात्रा व्यय की सुविधा

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा व्यय के रूप में द्वितीय श्रेणी या स्लीपर श्रेणी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का किराया प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को यात्रा से संबंधित दस्तावेज़ और खर्च की रसीदें जमा करनी होंगी।

इंटरव्यू शेड्यूल कैसे देखें?

UPSC CSE: साक्षात्कार कार्यक्रम देखने के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें। “CSE 2024 Personality Test” लिंक पर क्लिक करके इंटरव्यू शेड्यूल की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।21 December Rashifal: शनिवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा, खूब होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

UPSC CSE Interview : सामने आई UPSC के इंटरव्यू की तारीख.. आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, आप भी देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *