UPSSSC में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जूनियर असिस्टेंट के 2702 पद,पढ़ें डिटेल्स

Sarkari Naukri 2025: The wait of the students is over, now the state has released the notification for the civil service competitive examination
Spread the love

UPSSSC में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जूनियर असिस्टेंट के 2702 पद,पढ़ें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में भर्ती का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.यूपीएसएसएससी  ने जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 22 जनवरी 2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. यूपीएसएसएससी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने और फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 है. इस तिथि के बाद आयोग द्वारा आवेदन या शु्ल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा. उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक उनके द्वारा जमा शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता. अत: उम्मीदवार द्वारा बैंक से शुल्क का समायोजन 22 जनवरी 2025 तक अथवा 7 दिवस के अंदर यानी 29 जनवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से करा लिया जाए.UPSSSC

UPSSSC

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन के प्रकाशन की तिथिः 26 नवंबर 2024 को

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः 23 दिसंबर 2024 को

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 22 जनवरी 2025 तक

शुल्क भुगतान और आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथिः 29 जनवरी 2025 तक

UPSSSC Recruitment 2024: जरूरी योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से इंटर की परीक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता हो. हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट वहीं अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट तकी स्पीड होनी चाहिए. डीओईएसीसी सोसाइटी द्वारा कंप्यूटर में सीसीसी प्रमाण पत्र या समकक्ष प्रमाण पत्र होना चाहिए

रिक्तियों का विवरण

यूपीएसएसएससी भर्ती 2025 अभियान के जरिए कुल 2702 पदों को भरा जाना है, जिसमें सामान्य चयन के 2568 पद और 134 विशेष चयन शामिल हैं.Vacancy 2024: 10वीं/12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! तुरंत भरें फॉर्म

UPSSSC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *