एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए हो जाइए तैयार, कृति सेनन ने इस बड़े डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Spread the love

एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए हो जाइए तैयार, कृति सेनन ने इस बड़े डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

आज के समय में लोगों को हॉरर कॉमेडी फिल्में खूब पसंद आ रही हैं. इस साल बॉलीवुड ने ‘मुंज्या’, ‘स्त्री 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्में दी और इन सभी फिल्मों को लोगों का खूब प्यार मिला. अब कृति सेनन को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म साइन की है.

दरअसल, कृति साल 2022 में ‘भेड़िया’ नाम की हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिख चुकी हैं. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन दिखे थे और पिक्चर को लोगों का खूब प्यार मिला था. अब एक बार फिर कृति उसी जॉनर की फिल्म में पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं.

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये भी कहा गया कि कृति आनंद एल राय के साथ कई प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रही हैं. वहीं दोनों ने एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है.

कृति की हॉरर कॉमेडी फिल्म का नाम

इस फिल्म का फाइनल टाइटल तो अभी सामने नहीं आया है, लेकिन फिलहाल इसे ‘नई नवेली’ कहा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म हॉरर कॉमेडी जॉनर में कुछ नया फ्लेवर लेकर आने वाली है. कृति भी अपनी इस को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

आनंद एल राय की इस फिल्म का भी हिस्सा हैं कृति सेनन

कहा जा रहा है कि मिड 2025 में इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. उससे पहले आनंद एल राय अपनी दूसरी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के बड़े हिस्से की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं. लंबे समय से ऐसी चर्चा चल रही है कि कृति सेनन ‘तेरे इश्क में’ का भी हिस्सा हैं. धनुष इस फिल्म में लीड रोल में हैं और कृति उनके अपोजिट हैं. फैन्स को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है.Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने किया हमला, 38 की मौत; कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *