WAO! बटक नही देखी तो फौरन OTT पर निपटा डाले ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवीज, सस्पेंस से भरपूर कहानी देख हिल जाएगा दिमाग

Spread the love

WAO! बटक नही देखी तो फौरन OTT पर निपटा डाले ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवीज, सस्पेंस से भरपूर कहानी देख हिल जाएगा दिमाग

अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। इन फिल्मों में आपको सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और एक ऐसी दिमाग हिला देने वाली कहानी मिलेगी जो आपको न सिर्फ अपनी सीट से बांधे रखेगी बल्कि आपके दिमाग को भी हिला देगी।

इस लिस्ट में एक फिल्म ऐसी भी है जो सच्ची घटना पर आधारित है।


बरोट हाउस
बरोट हाउस साल 2019 में रिलीज हुई एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें अमित साध और मंजरी फडनीस मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी अमित बरोट और उनके परिवार के बारे में है। उनकी 3 बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी की हत्या हो जाती है, कुछ समय बाद दूसरी बेटी की भी हत्या हो जाती है, बेटे मल्हार पर शक होता है और पिता अमित बरोट बेटे को पुलिस के हवाले कर देता है, लेकिन क्या मल्हार अपनी बहनों का हत्यारा है? 89 मिनट की यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।


कूमन

मलयालम सिनेमा में कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनी हैं, कूमन भी इसी लिस्ट में शामिल है। साल 2022 में आई इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। इस फिल्म की कहानी केरल-तमिलनाडु की सीमा पर बसे एक गांव की है। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी पर आधारित है। यह एक ऐसी फिल्म है जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देगी। इस थ्रिलर फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।


पोशम पा
पोशम पा सुमन मुखोपाध्याय द्वारा निर्देशित 2019 की एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में माही गिल, सयानी गुप्ता और रागिनी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सुमन मुखोपाध्याय द्वारा निर्देशित एक भारतीय हिंदी भाषा की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जहां अंजना और उनकी दो बेटियों सीमा और रेणुका ने साल 1996 में 40 से ज्यादा बच्चों का अपहरण किया और करीब 12 बच्चों की हत्या कर दी। सीमा और रेणुका को 12 बच्चों की सामूहिक हत्या के लिए 2014 में मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि उनकी मां अंजना की 1997 में जेल की सजा काटते हुए मौत हो गई थी। फिल्म में किरदारों के नाम बदल दिए गए हैं, मानसिक रूप से परेशान मां प्राजक्ता का किरदार माही गिल ने निभाया है जबकि उनकी बेटियों का किरदार सयानी गुप्ता और रागिनी खन्ना ने निभाया है। फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।


हसीन दिलरुबा
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हसीन दिलरुबा भी एक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें आपको रोमांस के साथ-साथ सस्पेंस का ऐसा तड़का मिलेगा जो आपको अंदर तक हिला देगा। फिल्म में कई सस्पेंस और ट्विस्ट होंगे जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। बाद में इस फिल्म का सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ भी रिलीज किया गया। दोनों पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हैं।


इराइवन

‘इराइवन’ एक साइको थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक साइको किलर पर आधारित है जो छोटी लड़कियों की हत्या करता है। साउथ सुपरस्टार नयनतारा और जयम रवि की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘इराइवन’ का क्लाइमेक्स इतना कमाल का है कि आपका दिमाग पूरी तरह घूम जाएगा। इस फिल्म की लंबाई 2 घंटे 32 मिनट है लेकिन आप एक पल के लिए भी बोर नहीं होंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस फिल्म में आपको एक्शन और सस्पेंस के साथ रोमांस का तड़का भी मिलेगा।एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए हो जाइए तैयार, कृति सेनन ने इस बड़े डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *