Headlines

Sarkari Naukari: 6500+ आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता और सहायिका के लिए होंगे आवेदन

Sarkari Naukari
Spread the love

Sarkari Naukari: 6500+ आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता और सहायिका के लिए होंगे आवेदन

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड सरकार जल्द ही महिला सश्क्तिकरण एंव बाल विकास विभाग में 6500 से अधिक आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती में आंगनबाड़ी सहायिका के पद अधिक होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 374 पद और सहायिका के 6185 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समये से आंगवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अब और ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।Sarkari Naukari
Sarkari Naukari

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी भर्ती कब होगी?

उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग की ओर यह भर्ती निकाली जाएगी। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों की आंगनबाड़ी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा आर्या ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण का काम कुछ समय पहले किया गया था। जिससे वहां कार्यरत सहायिकाएं अब अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पहुंच गई हैं। इसके कारण सहायिकाओं के पद खाली हो गए हैं।वहीं कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन भी हुआ है। जिसके बाद इस भर्ती के लिए काफी चीजें साफ हो गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थियों को लगभग 30 दिनों का समय दिया जाएगा।Sarkari Naukari
Sarkari Naukari

यूपी में भी चल रही है आंगनबाड़ी भर्ती

उत्तराखंड में निकलने वाली आंगनबाड़ी भर्ती के अलावा उत्तर प्रदेश में भी आंगनबाड़ी सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया जिलेवार चालू है। वर्तमान में बहराइच, अंबेडकरनगर और गोरखपुर के लिए आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। बहराइच आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2025 है। वहीं अंबेडकर नगर में 7 जनवरी 2025 और गोरखपुर में आखिरी तारीख 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी आंगनबाड़ी ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।Sarkari NaukariBREAKING: जंगल में मिला खजाना…गाड़ी से 15 करोड़ कैश और 55 किलो सोना बरामद

Sarkari Naukari
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *