Rahu Ketu Gochar 2025: राहु-केतु इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, नौकरी, करियर और व्यापार में होगा लाभ

Rahu Ketu Gochar 2025 
Spread the love

Rahu Ketu Gochar 2025: राहु-केतु इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, नौकरी, करियर और व्यापार में होगा लाभ

Rahu Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु अगर किसी की कुंडली में मजबूती स्थिति के साथ बैठे होते हैं तो उसे कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ता है। इस पापी ग्रह के गोचर करने से 12 राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है।

राहु और केतु कुछ राशियों के लिए लाभकारी होने वाले हैं। साल 2025 में राहु-केतु के गोचर से 3 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते कि 2025 में कब राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे।

2025 में राहु-केतु का राशि परिवर्तन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 18 मई 2025 में राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में राहु प्रवेश करेंगे। कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में केतु प्रवेश करेंगे। ऐसे में 3 राशियों पर राहु-केतु की मेहरबानी होने वाली है।

मेष राशि (Aries)

और पढ़े:-Gold Prices: सोने में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट! इज़राइल-हिज़्बुल्लाह के बीच युद्ध बना मुख्य कारण….

मेष राशि के लोगों के लिए आकस्मिक धन लाभ होने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों की आय वृद्धि हो सकती है। व्यापार में तगड़ा मुनाफा हो सकता है। जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। चिंता से दूर रहेंगे। राहु-केतु की आप पर खास कृपा होगी। समाज में आप अलग पहचान के साथ मान-सम्मान बढ़ा सकेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)


वृश्चिक राशि के लिए राहु-केतु गोचर लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंधों में सुधार और आपसी प्यार बढ़ सकेगा। नया बिजनेस शुरू करना फलदायी रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए 2025 उत्तम रहेगा। राहु-केतु के गोचर से आपको धन लाभ होगा। रोग मुक्त रहेंगे। समाज में मान बढ़ेगा और सम्मान भी बढ़ा सकेंगे। जिस कार्य को करना चाहेंगे, उसमें तरक्की के साथ सफलता मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। परिवार के लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

और पढ़े:-सर्दी के मौसम में और भी ज्यादा बढ़ जाती इस राजस्थानी पहाड़ी डेस्टिनेशन की खूबसूरती, आज ही बना लें जाने का प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *