Pushpa 2 के आते ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई Singham Again, 34वें दिन Ajay Devgan की फिल्म ने कमाए बस इतने रूपए
साल की शुरुआत अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ से धमाकेदार हुई थी। कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद उनकी कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।
दिवाली के मौके पर जब वे तीसरी बार ‘बाजीराव सिंघम’ बनकर पर्दे पर आए तो सभी को लगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। सिंघम अगेन की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 से हुई। कार्तिक आर्यन की फिल्म से भिड़ना अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ के लिए काफी महंगा साबित हुआ।Pushpa 2

ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाल मचाने वाली ‘सिंघम अगेन’ का कलेक्शन धीरे-धीरे गिरने लगा। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने वीकेंड पर किसी तरह खुद को संभाल लिया। भूल भुलैया 3 के बाद अब सिंघम अगेन को कड़ी टक्कर देने पुष्पा 2 आ गई है। क्या पुष्पा 2 के आने से सिंघम अगेन के कलेक्शन में कोई खास फर्क पड़ा? आइए बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं:Pushpa 2

सिंघम अगेन ने रिलीज के 34वें दिन इतनी कमाई की
43 करोड़ से ओपनिंग करने वाली अजय देवगन की सुपरकॉप फिल्म अब वर्किंग डेज पर 43 लाख रुपये के लिए भी तरस रही है। इस फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। पुष्पा 2 की रिलीज से पहले यह मल्टीस्टारर फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 70-80 लाख का कारोबार कर रही थी, लेकिन अब पुष्पराज ने आकर इस पर भी ग्रहण लगा दिया है। सकंलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 की रिलीज के बाद बुधवार को सिंघम अगेन का कलेक्शन और भी गिर गया है। रिलीज के 34वें दिन बुधवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक दिन में सिर्फ 33 लाख रुपये की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 247.73 करोड़ हो गया है।Pushpa 2
