WAO! 25 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में लौट रही Biwi No 1, इस दिन सिनेमाघरों में री-रिलीज़ होगी Salman-Karishma की फिल्म

Spread the love

90 के दशक में सलमान खान और उनकी फिल्मों ने लोगों के दिलों पर राज किया. आज भी लोग सलमान की पुरानी फिल्मों को बड़े मजे से देखना पसंद करते हैं. पिछले कुछ महीनों में देखा गया है कि पुरानी हिट फिल्में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक की फिल्मों का नाम शामिल है। अब बारी सलमान खान की है।

सुपरस्टार सलमान की 25 साल पुरानी फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन स्टारर फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब 25 साल बाद मेकर्स इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को दोबारा रिलीज कर रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। ये बात तो सभी जानते हैं कि पहले पुरानी फिल्मों के ट्रेलर नहीं आते थे। ऐसे में मेकर्स ने पहली बार ‘बीवी नंबर 1’ का ट्रेलर रिलीज किया है।


‘बीवी नंबर 1’ की रिलीज डेट आई सामने
इतना ही नहीं, ‘बीवी नंबर 1’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सलमान खान की यह फिल्म इसी महीने फिर से रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था और अब यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल पेज पर ‘बीवी नंबर 1’ का ट्रेलर शेयर किया गया है, जिस पर फिल्म की रिलीज डेट भी दी गई है।


25 साल बाद फिर से रिलीज हो रही है ‘बीवी नंबर 1’
इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स में उत्साह है। 25 साल पहले जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसने खूब कमाई की थी। महज 12 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने साल 1999 में 25.55 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके मेकर्स को मालामाल कर दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 49.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। सलमान खान की ‘बीवी नंबर 1’ उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।WAO! बटक नही देखी तो फौरन OTT पर निपटा डाले ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवीज, सस्पेंस से भरपूर कहानी देख हिल जाएगा दिमाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *