Weather Update: सावधान! बिगड़ने वाला है मौसम, बढ़ती ठंड के बीच बारिश के आसार; अलर्ट जारी

Spread the love

Weather Update: सावधान! बिगड़ने वाला है मौसम, बढ़ती ठंड के बीच बारिश के आसार; अलर्ट जारी

मौसम तेजी से करवट ले रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का भी कुछ ऐसा ही हाल है। मंगलवार सुबह दिल्ली में धुंध की एक परत छाई रही।

सीपीसीबी के अनुसार कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को कुछ सुधार देखा गया था और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 281 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को शाम चार बजे यह 318 था। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में 30 नवंबर को हल्की बारिश-हिमपात का पूर्वानुमान है। अगले 7 दिनों के दौरान राज्य के बाकी हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है।

राज्य के चार स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद के तीन दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 5.5, भुंतर 3.5, कल्पा 0.6, धर्मशाला 10.0, ऊना 6.2, नाहन 10.1 और केलांग -4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।Bank Closed : दिसंबर में छुट्टियों की बहार: सरकारी कर्मचारियों और बैंककर्मियों के लिए राहत

Weather Update: सावधान! बिगड़ने वाला है मौसम, बढ़ती ठंड के बीच बारिश के आसार; अलर्ट जारी

कश्मीर में हिमपात ने बढ़ाई ठंड

जम्मू-कश्मीर स्थित कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। गुलमर्ग और पहलगाम सबसे ठंडे स्थान बन गए हैं। मौसम अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में सोमवार को शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया। एक दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के मैदानी इलाकों के लिए सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि पिछली रात यह 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पर सोमवार को यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। विभाग ने बताया कि 30 नवंबर की शाम तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही, 1 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों और छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 5 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

Weather Update: सावधान! बिगड़ने वाला है मौसम, बढ़ती ठंड के बीच बारिश के आसार; अलर्ट जारी

आंध्र प्रदेश में 26 से 29 नवंबर तक भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 26 से 29 नवंबर तक चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के समुद्र में एक अवदाब (डिप्रेशन) के प्रभाव के कारण भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार से शुक्रवार तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

इसके अलावा 29 नवंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम क्षेत्र में भी बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘रविवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और समीपवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य क्षेत्रों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और तीव्र होकर अवदाब में बदल गया है।’ आईएमडी ने भारी बारिश के अलावा 27 से 29 नवंबर तक राज्यभर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान जताया है और यह एससीएपी और रायलसीमा तक सीमित रहेगी।Airtel की बढ़ी टेंशन! Reliance Jio का नया प्लान, 50 दिनों तक मिलेगा फर्राटेदार इंटरनेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *