OMG! पूरा पहाड़ अचानक ढह गया, लेकिन खजाना लूटने के लिए टूट पड़े लोग
सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज सामने आते हैं। कई बार तबाही के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक एक पहाड़ भरभराकर कर ढहता हुआ नजर आ रहा है। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों की चीखें निकल गईं। यह वीडियो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के कटंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां इस आपदा के भयानक मंजर ने लोगों की सांसें अटका दी, वहीं दूसरी ओर इस बर्बादी से देश की किस्मत ही बदल गईं।नाचा ने हजारों छत्तीसगढ़ी एनआरआई के साथ विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और दिवाली मनाई
अचानक ढह गया पूरा पहाड़:
रिपोर्ट्स के अनुसार, डीआर कांगो के खनिज समृद्ध कटंगा क्षेत्र में अचानक से एक पहाड़ भरभराकर कर ढह गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों लोग घटनास्थल पर नजर आ रहे हैं। पहाड़ के ढहते ही वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाते हुए छिपते और भागते नजर आते हैं। इस बीच कुछ लोगों ने इस भयानक मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/curioXities/status/1857962536546484673?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1857962536546484673%7Ctwgr%5E61598b0f159dcc8a74dca8ff7a6d4ac33f5c57c9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Fcatchnewshindi-epaper-dh4f40f081c6524c51b73bec4326c82bd1%2Fachanakdhahgayapurapahadlekintabahikenichesenikalakhajanalutanekelietutpadelog-newsid-n640116329
पहाड़ के नीचे से निकला खजाना:
बताया जा रहा है कि इस आपदा ने इस देश की किस्मत ही बदल कर रख दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहाड़ के ढहने से यहां बड़े पैमाने पर तांबा बाहर निकल आया है। उस खजाने को लूटने के लिए लोगों का जमावड़ा उमड़ पड़ा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग अफ्रीका में गरीबी की समस्या पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं कुछ लोग पश्चिमी देशों के दखलंदाजी को लेकर चिंता जता रहे हैं।
तांबे का विशाल भंडार:
बता दें कि, तांबा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के सबसे मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। यहां तांबे का विशाल भंडार है, जो मुख्य रूप से कटंगा क्षेत्र (अब हौट-कटंगा प्रांत) में स्थित है, जो मध्य अफ्रीकी कॉपरबेल्ट का हिस्सा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे समृद्ध खनिज बेल्ट है। डीआर कांगो दुनिया के कुछ सबसे बड़े उच्च श्रेणी के तांबे के भंडार का घर है। कटंगा का तांबा अपनी उच्च गुणवत्ता और अपेक्षाकृत कम उत्पादन लागत के लिए जाना जाता है, जो इसे वैश्विक बाजारों में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बनाता है। इस क्षेत्र में कोबाल्ट, यूरेनियम, टिन और जस्ता जैसे अन्य मूल्यवान भंडार भी हैं।(KBC 16) क्या आप राजनीतिक प्रश्न का उत्तर जानते हैं? एक छोटी सी गलती से अपूर्वा ने 3 लाख 40 हजार खो दिए।